फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra singh hits out at sukhu in press conference

वीरभद्र का सुक्खू पर जमकर हमला, बोले- संगठन को डुबो दिया

Tue, 20 Feb 2018 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 20 Feb 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra singh hits out at sukhu in press conference

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुक्खू पार्टी के उत्थान में नाकाम साबित हुए हैं।

विज्ञापन


सुक्खू ने संगठन को डुबोने का काम किया है। उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूत होने के बजाय कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि सुक्खू वीरभद्र समर्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर रहे हैं।
विज्ञापन


जो उनका मन किया उसी सदस्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया। सुक्खू चाहते हैं कि कोई भी वीरभद्र समर्थित कार्यकर्ता पाटी में न रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अब मात्र नोमिनेशन से ही सदस्य बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन में चुनाव होना अनिवार्य हैं। मात्र कुछ लोगों द्वारा बैठकर पार्टी के सदस्यों और पदाधिकारियों का नोमिनेशन करना उचित नहीं है। इससे पार्टी कमजोर हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के वर्तमान सीएम अभी नए हैं। कांग्रेस अभी उनके कार्यों को देख रही है। सीएम अच्छे आदमी हैं, लेकिन जो उनके साथी हैं वह काम करने देंगे या नहीं यह देखने वाली बात है। उन्होंने कहा जहां सरकार प्रदेश के उत्थान के लिए कार्य करेगी वहां कांग्रेस का सहयोग उनके साथ रहेगा।

Virbhadra singh hits out at sukhu in press conference

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र सिराज में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अथाह विकास करवाया गया है। महिला सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि शिमला के गुड़िया हत्याकांड को भाजपा ने मात्र राजनीतिक मुद्दा बनाया है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में वह प्रदेश के चप्पे चप्पे में पैदल गए हैं और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है।

सैकड़ों शिक्षण संस्थान कांग्रेस कार्यकाल में खोले गए। जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के हजारों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लोस चुनावों पर उन्होंने कहा कि किसी भी हारे हुए व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जाएगा। युवा और जीतने की क्षमता रखने वाले नेता को ही टिकट दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो वर्तमान समय में संगठन चला रहे हैं, उनके नेतृत्व में लोस चुनाव नहीं जीत सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का चयन पार्टी संविधान के आधार पर चुनाव करवाकर होना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ सुजानपुर विस क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक राणा, प्रेम कौशल और अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed