फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh go back to sayar fair after hooting

वीरभद्र सिंह खामोश, जनता में आक्रोश, वापस लौटे

Thu, 18 Sep 2014 08:26 PM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh go back to sayar fair after hooting

ऐतिहासिक सायर मेले में जब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंच में भाषण देने के लिए पहुंचे तो कुछ ऐसा हुआ कि जो उन्होंने भी नहीं सोचा था।

विज्ञापन


ऐतिहासिक जिलास्तरीय अर्की सायर मेले का उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र ने हूटिंग से नाराज होकर बीच में ही भाषण छोड़ दिया। पंद्रह मिनट के बाद बिना कोई घोषणा किए वह मंच से रूखस्त हो गए।

इस दौरान मान मुन्नवल का काफी देर तक दौर चलता रहा। लेकिन सीएम नहीं माने। 45 मिनट के बीच ही सायर मेले को लेकर जनता का उत्साह खट्टाई में पड़ गया। हालांकि इससे पहले सीएम ने क्षेत्र में करीब आठ करोड़ के शिलान्यास और 45 लाख के शुभारंभ किए।
विज्ञापन


अर्की चौगान का मंच। दिन बुधवार समय दोपहर 3:30। स्वागत कार्यक्रम शुरू हुआ  तथा नपं, अर्की ब्लाक कांग्रेस एवं अन्य पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम तथा अन्य अतिथियों का अभिनंदन एवं सम्मान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही सीएम भाषण के लिए मंच में पहुंचे, हूटिंग शुरू

virbhadra singh go back to sayar fair after hooting

3.35 पर जैसे ही मंच पर भाषण का दौर शुरू हुआ दर्शकों ने हूटिंग शुरू कर दी। इसकी वजह थी  जनता सायर मेले का प्रमुख आकर्षण झोटों की लड़ाई देखने को बेताब।

समय अधिक हो जाने के कारण लोग भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कटौती करने के हूटिंग कर रहे थे। जैसे जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण कर्ताओं की लिस्ट बढ़ने लगी तो जतना का सब्र टूट गया और हुटिंग शुरू हो गई ।

महज दस मिनट 3.45 के भीतर कांग्रेस नेता संजय अवस्थी, संजय ठाकुर, प्रकाश करड़, राहुल सिंह ठाकुर तथा मंत्री धनी राम शांडिल ने अपनी बात को खत्म कर दिया लेकिन भाषण के दौरान हूटिंग से सीएम खफा हो गए।

इससे पहले की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपना भाषण शुरू करते साउंड सिस्टम में उत्पन्न व्यावधान को मुख्यमंत्री ने ठीक करने को कहा। इसी बीच पीछे खड़े लोगों ने हूटिंग तेज की।

नहीं माने सीएम वापिस लौटे शिमला

virbhadra singh go back to sayar fair after hooting

सीएम ने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए दो बार खामोश रहने को कहा लेकिन जब हूटिंग नहीं रूकी तो सीएम ने नाराज हो कर कहा कि उन्होंने आज अर्की के लिए करोड़ों की विकास योजनाओं की घोषणा करनी थी लेकिन अब बस, और उन्होंने माईक छोड़ दिया।

इसके बाद चौगान में खामोशी छा गई लेकिन मान मनौवल के बाद भी सीएम दोबारा भाषण देने को तैयार नहीं हुए। कुछ देर मंच पर रूकने के बाद सीएम का काफिला वापस शिमला के रवाना हो गया।

उदघाटन अवसर पर सीएम के साथ मंत्री धनी राम शांडिल के अलावा अर्की के विधायक गोविंद राम शर्मा, दून के विधायक राम कुमार चौधरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed