फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra singh condoles death of kangra school bus accident victims

बच्चों के परिवारों से मिले तो भावुक हो गए वीरभद्र, नम हुईं आंखें

Sat, 14 Apr 2018 09:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नूरपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Sat, 14 Apr 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra singh condoles death of kangra school bus accident victims

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी नूरपुर बस हादसे के शिकार बच्चों के नाम पर खुवाड़ा गांव में स्मारक और पार्क बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस स्मारक और पार्क का निर्माण करवाने में कांग्रेस नेता और वे स्वयं भी सहयोग करेंगे। उन्होंने शुक्रवार को सिविल अस्पताल नूरपुर और पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती स्कूल बस हादसे में घायल बच्चों का कुशलक्षेम पूछा।

विज्ञापन


इसके बाद घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने हादसे का शिकार हुए मासूम बच्चों के शोक संतप्त परिवारों के घर जाकर सांत्वना दी। इससे पूर्व नूरपुर सिविल अस्पताल में पत्रकार वार्ता में वीरभद्र सिंह ने कहा कि यह एक भयावह हादसा था। इसमें 23 मासूम स्कूली बच्चों सहित 27 लोग अकाल मौत का ग्रास बन गए।
विज्ञापन


स्कूल बस दुर्घटना के बाद गंभीर स्थिति को संभालने में प्रशासन ने सराहनीय भूमिका निभाई। प्रशासन ने उस आपात स्थिति से निपटने में अपनी तरफ से कोई कसर नहीं रखी। पूर्व मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के अलावा बस में सवार अन्य मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई और इस दु:ख की घड़ी से उबारने की प्रार्थना की। उनके साथ पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, पूर्व विधायक अजय महाजन, संजय रतन और रणजीत बस्सी आदि नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार बच्चे गंवाने वाले परिवार से मिले तो भावुक हो गए वीरभद्र

Virbhadra singh condoles death of kangra school bus accident victims

वीरभद्र सिंह खुवाड़ा में उस समय काफी भावुक हो गए, जब वे इस हादसे में अपने चार बच्चे गंवाने वाले दो सगे भाइयों के परिवार से मिले। परिवार से मिलते हुए वीरभद्र सिंह की आंखें नम हो गईं। 

वीरभद्र बोले- सड़क हादसों पर ऐसे अंकुश लगाओ
वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऐसे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने को सरकार प्रदेश में ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर क्रैश बैरियर लगाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि बसों के साथ अन्य यातायात वाहनों की फिटनेस व शैक्षणिक संस्थानों के वाहनों में किसी तरह का कोई यांत्रिक दोष न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed