सीएम ने लगाई घोषणाओं की झड़ी, जानिए क्या मिला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वकल्याणकारी संस्था के बहाने राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र राणा सुजानपुर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से अपनी कई मांगें पूरी करवाने में कामयाब रहे। वीरभद्र सिंह ने भी राणा की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर को स्तरोन्नत कर नागरिक अस्पताल बनाया जाएगा। सुजानपुर टीहरा में नए बस अड्डे के निर्माण की घोषणा की। सुजानपुर में सब्जी मंडी एवं विपणन यार्ड के निर्माण की संभावनाओं को तलाशा जाएगा।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में चंबा तथा सिरमौर के साथ-साथ हमीरपुर में भी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल के लोग भाईचारे एवं सद्भावना के साथ रहते हैं।
लोगों को ऐसे समाज विरोधी तत्वों से सावधान रहना चाहिए जो लोगों को ऊपरी व निचले हिमाचल के नाम पर बांटने की कोशिश करते हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत बगेहड़ा के बीड़, ग्राम पंचायत सकंदर के सिसवां तथा ग्राम पंचायत टिपरी के नौंहगी में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों को आरंभ करने की भी घोषणा की।
सुक्खू के बयान से वीरभद्र सिंह ने किया किनारा
उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला खेरी तथा माध्यमिक पाठशाला बधेड़ा को स्तरोन्नत कर उच्च पाठशाला करने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी आर्थिक संकट से नहीं जूझ रही है। अभी हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से लिए लोन पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि लोन लेना कोई गलत बात नहीं है, केंद्र सरकार भी विकास कार्यों के लिए लोन ले रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के छोटे जिले बनाने पर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुक्खू का अपना निजी बयान है, वह इससे कोई मतलब नहीं रखते हैं।