फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra singh and sukhvinder singh Sukkhu counter attack on each other

वीरभद्र और सुक्खू ने एक-दूसरे पर किए जवाबी हमले, यहां जानिए पूरा मामला

Wed, 03 Oct 2018 08:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Oct 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra singh and sukhvinder singh Sukkhu counter attack on each other

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मंगलवार को राजीव भवन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक-दूसरे पर जवाबी हमले किए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर कटाक्ष किया। 

विज्ञापन


महात्मा गांधी की जयंती पर सुक्खू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं वीरभद्र सिंह और विद्या स्टोक्स को विशेष रूप से आमंत्रित किया था। इस दौरान वीरभद्र सिंह ने नाम लिए बिना कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान बंद कमरे में नहीं होना चाहिए। यह सदस्यता अभियान आम लोगों में जाकर चलाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन

सुक्खू ने शॉल ओढ़ाई तो वीरभद्र बोले - मुझ पर पट्टू डाल रहे

Virbhadra singh and sukhvinder singh Sukkhu counter attack on each other

इस पर सुक्खू ने कहा कि यह मौका ऐसे मुद्दों पर चर्चा करने का नहीं है। इस वक्त सिर्फ महात्मा गांधी पर ही चर्चा होनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टोपी पहनाने के बाद शॉल ओढ़ाई।

इस दौरान वीरभद्र सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा - अरे भई मुझ पर पट्टू डाल रहे हैं। वीरभद्र के ऐसा कहने पर मंच पर मौजूद कांग्रेसी नेता ठहाके लगाने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed