चाय की चुस्की और सैंडविच के साथ वीरभद्र बाली की गुफ्तगू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय की चुस्की और सैंडविच के स्वाद के बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और बागी तेवर अपनाए जीएस बाली के बीच शुक्रवार को मुलाकात हुई।
सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री के बंद कमरे में तकरीबन डेढ़ घंटे तक प्रदेश के दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। इस दौरान दोनों की ओर से गिले शिकवे दूर करने की कोशिश की गई। हालांकि, इनके बीच गिले-शिकवे कितने दूर हुए, यह वक्त बताएगा।
पिछले सप्ताह ही बाली की ओर से 27 जुलाई को लक्ष्य रोजगार यात्रा निकालने की घोषणा की गई थी, जिसके बाद माहौल गरमाया था। परिवहन मंत्री जीएस बाली की ओर से अपनाए जा रहे बागी तेवर से खलबली मची हुई थी।
कैबिनेट बैठक में नहीं हुए थे शामिल
शिमला में प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद ही वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। बुधवार को कैबिनेट बैठक में भी वह शामिल नहीं हुए थे। इससे सरकार के भीतर और चर्चाएं तेज हो गई थी। शुक्रवार को शाम छह बजे अचानक बाली मुख्यमंत्री से मिलने सचिवालय पहुंच गए।
उनके मिलने की खबरें सुबह से ही चल रही थी। शाम को दोनों ही नेता इति्मनान से मिले। साथ-साथ चाय की चुस्कियां ली। सैंडविच का स्वाद लिया और तमाम विवादित मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान न कोई कर्मचारी और न ही कोई अधिकारी या नेता
मौजूद रहा।
दोनों पक्षों की ओर से खबरें लीक न हो। इसके लिए ताकीद किया गया। दूसरी ओर वीरभद्र और पंडित सुखराम के बीच भी मुलाकात हुई। इन दोनों नेताओं ने भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।