{"_id":"5aa38d5c4f1c1ba6758b4962","slug":"virbhadra-singh-admitted-in-igmc-hospital-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आईजीएमसी में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आईजीएमसी में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आईजीएमसी शिमला में भर्ती हो गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वीरभद्र सिंह के यूरिन टेस्ट होने हैं। उन्हें आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड के कमरा नंबर 633 में दाखिल किया है।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह यूरिन टेस्ट के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने पहले उनका रुटीन चेकअप किया। इसके बाद उन्हें अन्य टेस्ट और अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी गई और कहा गया कि वीरभद्र सिंह आज अस्पताल में ही दाखिल रहेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को उनका यूरिन टेस्ट फास्टिंग और अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राहुल रॉव ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्पताल में दाखिल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन