फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vinod jinta demands gyanesh kumar resignation stop sir ballot paper elections

हिमाचल कांग्रेस की मांग: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश इस्तीफा दें, एसआईआर बंद हो और बैलेट पेपर से हों चुनाव

Fri, 09 Oct 2026 01:29 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 09 Oct 2026 01:29 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया तत्काल रोकने और ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से मतदान करवाने की मांग का समर्थन किया। 

विज्ञापन
vinod jinta demands gyanesh kumar resignation stop sir ballot paper elections
विनोद जिंटा/ज्ञानेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से दिल्ली में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल बंद करने और बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग भी उठाई। जिंटा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया का निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद होना आवश्यक है। उनके अनुसार, चुनाव व्यवस्था को लेकर जनता के मन में किसी तरह की आशंका नहीं रहनी चाहिए।

विज्ञापन


एसआईआर प्रक्रिया पर उठाए सवाल
विनोद जिंटा ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर कहा कि इस प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी मतदाता को उसके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर उठ रहे सवालों का संतोषजनक समाधान किया जाना चाहिए और प्रक्रिया पर पुनर्विचार होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

विज्ञापन
Trending Videos

ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग
कांग्रेस महासचिव ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सर्वोपरि है और चुनाव प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिस पर मतदाताओं को भरोसा रहे। जिंटा ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है। उसकी जिम्मेदारी चुनाव व्यवस्था की निष्पक्षता बनाए रखने के साथ जनता का विश्वास कायम रखना भी है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रही आशंकाओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की बात कही
विनोद जिंटा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्ष चुनाव और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े सवालों का समाधान करने और चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed