{"_id":"6ac8684bb61f8075b102e885","slug":"hrtc-bus-accident-sanei-to-rampur-bus-falls-into-gorge-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, 20 लोग थे सवार; एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, 20 लोग थे सवार; एक युवक की मौत
Fri, 09 Oct 2026 09:36 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, डंसा (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, डंसा (रामपुर बुशहर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:36 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर में सनेई से रामपुर जा रही एचआरटीसी बस सुबह पौने आठ बजे खाई में गिर गई। बस में चालक-परिचालक समेत 20 लोग सवार बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों और बचाव दलों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी की बस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में एचआरटीसी की बस (HP 06 A 5159) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सनेई से रामपुर आ रही बस राय के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बता दें कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। डंसा पंचायत प्रधान पदमा कुमारी ने बताया कि बस हादसे में घायल हुए वंश पुत्र सुरंजन निवासी गांव कराली तहसील रामपुर ने अस्पताल में पहुंचते ही दम दौड़ दिया। उन्होंने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
रामपुर से 15 किलोमीटर दूर हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रामपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर हुई। बस में चालक और परिचालक समेत 20 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में एक यात्री की मौत होने और 15 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
17 घायलों को खनेरी अस्पताल पहुंचाया
दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अब तक 17 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें दो यात्रियों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
गोशाला के पीछे जाकर रुकी बस
बताया जा रहा है कि सड़क से नीचे गिरने के बाद बस गोशाला के पीछे जाकर रुक गई। इससे बस के और नीचे जाने का खतरा टल गया। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और चालक बस पर नियंत्रण क्यों नहीं रख पाया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि सड़क से नीचे गिरने के बाद बस गोशाला के पीछे जाकर रुक गई। इससे बस के और नीचे जाने का खतरा टल गया। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और चालक बस पर नियंत्रण क्यों नहीं रख पाया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। घायलों का खनेरी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मृतक और घायलों से संबंधित विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन और पुलिस की ओर से जैसे-जैसे प्रमाणित जानकारी उपलब्ध होगी, हादसे से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।