फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vinay Kumar Says Congress Enjoys Public Support in Civic and Panchayat Elections; BJP is Spreading Confusion

हिमाचल: विनय कुमार बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जनसमर्थन, भाजपा फैला रही भ्रम

Mon, 01 Jun 2026 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jun 2026 08:54 PM IST
सार

 शहरी निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है, जिससे प्रदेश में पार्टी की मजबूत राजनीतिक स्थिति एक बार फिर साबित हुई है।

विज्ञापन
Vinay Kumar Says Congress Enjoys Public Support in Civic and Panchayat Elections; BJP is Spreading Confusion
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि हाल ही में संपन्न शहरी निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है, जिससे प्रदेश में पार्टी की मजबूत राजनीतिक स्थिति एक बार फिर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि 54 शहरी निकायों में से 32 निकायों में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों की जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, पारदर्शी प्रशासन और विकासोन्मुखी सोच पर भरोसा जता रही है। विनय कुमार ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। प्रदेशभर में बड़ी संख्या में प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला परिषद प्रतिनिधि कांग्रेस विचारधारा से जुड़े उम्मीदवारों के रूप में विजयी हुए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों के परिणामों का संगठनात्मक स्तर पर गंभीरता से विश्लेषण किया जाएगा और चुनाव पर्यवेक्षकों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों तथा ब्लॉक अध्यक्षों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों, जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक बुलाकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पार्टी में समर्पित और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे लाने तथा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पालमपुर नगर निगम में पार्टी के प्रदर्शन के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए विधायक आशीष बुटेल को बधाई दी। साथ ही सोलन, कांगड़ा और मंडी के मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस को मिला प्रत्येक वोट जनता के विश्वास का प्रतीक है।

विज्ञापन

तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही भाजपा

भाजपा की ओर से नगर निगम चुनाव परिणामों को प्रदेश सरकार के खिलाफ जनादेश बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए विनय कुमार ने कहा कि भाजपा तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल तीन नगर निगमों के परिणामों को पूरे प्रदेश का जनादेश बताना राजनीतिक अपरिपक्वता का परिचायक है। स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव स्थानीय विकास, जनसेवा और क्षेत्रीय नेतृत्व के मुद्दों पर लड़े जाते हैं, इसलिए इन्हें प्रदेश सरकार के पक्ष या विपक्ष में जनादेश के रूप में नहीं देखा जा सकता। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और जनहित की राजनीति के साथ खड़ी है और कांग्रेस को निरंतर समर्थन दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed