{"_id":"6a32c1326e18dfc8570be62c","slug":"vinay-kumar-said-congress-will-not-discontinue-the-ops-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: विनय कुमार बोले- ओपीएस बंद नहीं करेगी कांग्रेस, नड्डा का यूपीएस लागू करने का बयान दुर्भाग्यपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: विनय कुमार बोले- ओपीएस बंद नहीं करेगी कांग्रेस, नड्डा का यूपीएस लागू करने का बयान दुर्भाग्यपूर्ण
Wed, 17 Jun 2026 09:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:16 PM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) किसी भी सूरत में बंद नहीं करेगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) किसी भी सूरत में बंद नहीं करेगी। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश नड्डा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। नड्डा ने कहा था कि भाजपा सरकार बनने पर ओपीएस की जगह नई पेंशन योजना (यूपीएस) लागू की जाएगी, जो कर्मचारियों के साथ बड़ा अन्याय और धोखा होगा।
विज्ञापन
विनय कुमार ने बुधवार को जारी बयान में कर्मचारियों से भाजपा की नीतियों को समझने और अपने अधिकारों के प्रति एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में कर्मचारियों की देनदारियां नहीं दी गईं।
विज्ञापन
भाजपा सरकार की फिजूलखर्ची के कारण प्रदेश को 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण मिला। इसके अलावा, 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां कांग्रेस सरकार को विरासत में मिलीं। कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस देकर राहत प्रदान की है।उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश को आपदा राहत के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं दिया, जबकि 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन