फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vinay Kumar met Congress National President Mallikarjun Kharge.

Shimla: विनय कुमार ने खरगे से की भेंट, नीट व महंगाई पर प्रदेशव्यापी अभियान की जानकारी

Wed, 24 Jun 2026 07:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jun 2026 07:21 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार भेंट की।

विज्ञापन
Vinay Kumar met Congress National President Mallikarjun Kharge.
विनय कुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की भेंट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। कुमार ने विशेष रूप से नीट पेपर लीक मामले और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की जानकारी दी। विनय कुमार ने खरगे को प्रदेश कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति से अवगत कराया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी जिलों में पार्टी की गतिविधियां सक्रिय रूप से चल रही हैं। प्रदेश कांग्रेस नीट पेपर लीक मामले को प्रमुखता से उठा रही है। यह मुद्दा प्रेस के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय आलाकमान के दिशानिर्देशों पर अमल किया जा रहा है। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी भी इस अभियान के मुख्य मुद्दे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश कांग्रेस नेताओं को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश के सभी जिलों में जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। विनय कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रदेश की संगठनात्मक स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान भविष्य की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed