फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vimal Negi case: Suspended ASI Pankaj questioned for five hours, may be arrested soon

विमल नेगी मामला: निलंबित एएसआई पंकज से पांच घंटे तक पूछताछ, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Wed, 18 Jun 2025 10:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Jun 2025 10:26 AM IST
सार

सीबीआई यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपों के पीछे क्या सच्चाई है और किसने यह साजिश रची। 

विज्ञापन
Vimal Negi case: Suspended ASI Pankaj questioned for five hours, may be arrested soon
विमल नेगी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में सीबीआई ने शिमला पुलिस के निलंबित एएसआई पंकज से पांच घंटे पूछताछ की। पंकज पर नेगी की पेन ड्राइव गायब करने का आरोप है। सीबीआई यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन आरोपों के पीछे क्या सच्चाई है और किसने यह साजिश रची। मामले की जांच के लिए पुलिस की जो विशेष जांच टीम गठित की गई थी, उसके सदस्यों के भी सीबीआई बयान दर्ज कर रही है।

विज्ञापन


सीबीआई इस मामले में पावर कॉरपोरेशन के तीन कर्मियों को भी गवाह बनाने की तैयारी कर रही है। मंगलवार को कॉरपोरेशन के तीन कर्मचारियों से सीबीआई कार्यालय में गहन पूछताछ की गई है। सीबीआई की एक टीम शिमला पहुंचकर जांच कर रही है और मामले से जुड़े दस्तावेजों को भी पुलिस से एकत्र कर चुकी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, फोन कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि नेगी की मौत के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed