फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Villages drowned in mourning, prayers offered for the safety of the injured

Shimla News: मातम में डूबे गांव, घायलों की सलामती के लिए दुआओं का दौर

Sat, 26 Jul 2025 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Villages drowned in mourning, prayers offered for the safety of the injured
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के तरांगला गलू में वीरवार को हुए बस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया। हादसे में चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हुई है। 21 अन्य घायल हुए हैं। घायलों के परिजन सलामती के लिए भगवान के द्वार पहुंचे हैं। अपनों को खाे चुके परिजन किस्मत को कोस रहे हैं।
विज्ञापन

दर्द से कराहते गांवों में अब सिर्फ मातम पसरा है। जिन घरों में कल तक हंसी-खुशी का माहौल था, आज वहां रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं। कई परिवारों ने अपने कमाने वाले सदस्य या बच्चों को खो दिया। अस्पतालों में भर्ती घायल लोगों की सलामती के लिए मंदिरों और घरों में दुआएं मांगी जा रही हैं।
विज्ञापन

उधर, पंजाब के रोपड़ निवासी भीरमा कौर ने बताया कि बेटा सूरज बस दुर्घटना में घायल हुआ है। भगवान की कृपा से बच गया है। बस अब भगवान से इसके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही हूं। सरकाघाट के डबरोग निवासी अतुल ठाकुर ने बताया कि तरांगला गलू के पास हुए बस हादसे में उसकी पत्नी माया देवी को नया जीवन मिला है। भगवान से यही प्रार्थना है कि रेफर हुए लोग जल्द स्वस्थ हों। वहीं, मसेरन पंचायत प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि उनकी पंचायत के पांच लोगों की इस सड़क हादसे में मौत हुई है। इलाके में मातम पसरा हुआ है। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि कई परिवारों की जिंदगी में एक ऐसा जख्म है, जो शायद ही कभी भर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


...एसडीएम ने दिए सड़क पर आवश्यक कार्य के निर्देश
सरकाघाट-दुर्गापुर वाया जमणी सड़क पर घटनास्थल और आसपास आवश्यक कार्य करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए हैं। डंगा धंसने के बाद यहां दूसरे वाहनों के लिए भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में एसडीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आसपास की जगहों में निशान लगाने के साथ आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। उधर, एसडीएम स्वाति डोगरा ने कहा कि फिलहाल निशान लगाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा अन्य कार्य भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed