फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   villagers stopped bus raise slogans against public works department in sirmour himachal pradesh

उद्घाटन होते ही विवाद: सड़क का निरीक्षण करने नहीं गए सांसद तो गुस्साए ग्रामीणों ने वापस भेज दी बस

Thu, 14 Apr 2022 08:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Apr 2022 08:44 PM IST
सार

उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने सांसद को सड़क की खस्ताहालत को देखने के लिए मौके पर चलने का आग्रह किया था, लेकिन समय की कमी के कारण वह निरीक्षण करने के लिए नहीं जा सके। इससे ग्रामीण गुस्सा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। सरकारी बस को भी रोक दिया। 

विज्ञापन
villagers stopped bus raise slogans against public works department in sirmour himachal pradesh
ग्रामीणों ने रोकी सरकारी बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरमौर जिले में 8.15 करोड़ से बनी बोरली-सियूं सड़क के उद्घाटन के दौरान उस समय बवाल हो गया, जब ग्रामीणों ने इस मार्ग पर सरकारी बस को रोक दिया। काफी विरोध के बाद बस को वापस भेजना पड़ा। सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे सांसद सुरेश कश्यप के सामने ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने सांसद को सड़क की खस्ताहालत को देखने के लिए मौके पर चलने का आग्रह किया था, लेकिन समय की कमी के कारण वह निरीक्षण करने के लिए नहीं जा सके।

विज्ञापन


इससे ग्रामीण गुस्सा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। सरकारी बस को भी रोक दिया। ग्रामीणों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क की दशा सुधारे बिना ही सांसद से इसका उद्घाटन करा दिया। समारोह में आए तपेंद्र राणा, सुरेंद्र कमल रघुवीर सिंह, नागेंद्र, कमल रामस्वरूप और सुखदेव शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। कच्ची मिट्टी पर ही डंगे लगा दिए गए हैं। आठ किलोमीटर तक सड़क पर निकासी नालियां नहीं बनाई गई हैं। पैरापिट उन स्थानों पर लगाए गए हैं, जहां सड़क पहले से ही चौड़ी है। पक्का किया गया मार्ग अधिक जगह से उखड़ चुका है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग ने इसकी दशा न सुधारी तो लोगों को आंदोलन करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


उद्घाटन के बाद संगड़ाह में आंबेडकर जयंती समारोह में सांसद सुरेश कश्यप ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को इस मार्ग को शीघ्र दुरुस्त करने के आदेश दिए और एक माह के भीतर इस मार्ग पर बस चलाए जाने के निर्देश दिए। उधर, रेणुका के विधायक विनय कुमार ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बोरली से सियूं के लिए बनी आधी अधूरी सड़क का सांसद सुरेश कश्यप ने वीरवार को उद्घाटन किया है। सड़क की अभी तक टारिंग भी पूरी नहीं हुई है। न ही निकासी की व्यवस्था है। सड़क पर बनाए गए कई डंगे गिर गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed