{"_id":"61a64da261e68c5f1438d7bc","slug":"villagers-living-in-abadi-deh-land-in-villages-in-himachal-will-get-ownership","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के गांवों में आबादी देह भूमि में रहने वाले ग्रामीणों को मिलेगा स्वामित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के गांवों में आबादी देह भूमि में रहने वाले ग्रामीणों को मिलेगा स्वामित्व
Tue, 30 Nov 2021 11:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Nov 2021 11:12 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश आबादी देह बिल को मंत्रिमंडल ने मंगलवार को चर्चा के बाद मंजूरी दे दी है। इस बिल को अब विधानसभा के शीत सत्र में पारित करने को प्रस्तुत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कि राज्य के गांवों में करीब नब्बे फीसदी लोगों के कब्जे जमीन पर रह रहे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के गांवों में आबादी देह भूमि में रहने वाले ग्रामीणों को शीघ्र ही स्वामित्व मिलेगा। अभी तक ऐसी भूमि में रहने वाले लोगों को स्वामित्व नहीं मिल सकता था और न ही उनको आवास बेचने और खरीदने का अधिकार था। हिमाचल प्रदेश आबादी देह बिल को मंत्रिमंडल ने मंगलवार को चर्चा के बाद मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इस बिल को अब विधानसभा के शीत सत्र में पारित करने को प्रस्तुत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कि राज्य के गांवों में करीब नब्बे फीसदी लोगों के कब्जे जमीन पर रह रहे हैं। कई आबादी देह जमीन पर कब्जा करके मकानों में कई पुश्तों से रह रहे हैं, परंतु उनको मालिकाना हक नहीं रहता है। ऐसे मामलों का रिकॉर्ड राजस्व विभाग के पास भी नहीं होता। राजस्व विभाग के अधिकारी बताते हैं कि ऐसी जमीन पर कब्जे को लाल लकीर भी कहा जाता है।
विज्ञापन