फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   villager dies after fell into trench in shillai himachal

जंगल में चारा लाने गए ग्रामीण की ढांक से गिरकर मौत

Fri, 26 Apr 2019 05:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Apr 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
villager dies after fell into trench in shillai himachal
सांकेतिक तस्वीर

उपमंडल शिलाई के तहत ग्राम पंचायती नैनीधार के एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। वह पशुओं को चारा लाने के लिए जंगल की ओर गया था, जहां पर यह हादसा हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत नैनीधार के गोवाह गांव का 58 वर्षीय रामभज पशुओं को चारा लाने के लिए जंगल गया था। शाम को घर वापस नहीं पहुंचने पर लोगों ने उसकी तलाश की तो उसे टीपरा ढांक से नीचे गिरा हुआ पाया गया।
विज्ञापन


सैकड़ों फुट नीचे खाई में गिरे शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और छानबीन शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच से प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति की ढांक से गिरने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि शिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आगामी छानबीन जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed