{"_id":"5d9edc548ebc3e017b4c031c","slug":"village-resorts-for-health-tourism-in-himachal-investor-meet-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल इन्वेस्टर मीट: हेल्थ टूरिज्म के लिए विकसित होंगे विलेज रिसॉर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोबल इन्वेस्टर मीट: हेल्थ टूरिज्म के लिए विकसित होंगे विलेज रिसॉर्ट
Thu, 10 Oct 2019 12:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब केरल की तर्ज पर हिमाचल में भी हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में आने वाले समय में बड़े स्तर पर विलेज रिसॉर्ट विकसित होंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के माध्यम से प्रदेश सरकार ने निवेशकों को हेल्थ टूरिज्म में निवेश करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
आयुर्वेद विभाग के पास लगभग 45 निवेशकों ने अपना-अपना प्रोजेक्ट सौंपा हैं, जिसमें 90 प्रतिशत विलेज रिसॉर्ट के हैं। आयुर्वेद विभाग सभी प्रोजेक्टों की पड़ताल कर रहा है। हर निवेशक के प्रोजेक्ट की डिटेल का अध्ययन किया जा रहा है। उधर, आयुर्वेद विभाग की संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी राखी सिंह ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए आए प्रोजेक्टों में अधिकतर विलेज रिसॉर्ट के हैं।
विज्ञापन
क्या होते हैं विलेज रिसॉर्ट
विलेज रिसॉर्ट की लुक हिमाचल के पारंपरिक भवनों की तरह होगी। जिसमें सभी प्रकार की अत्याधुनिक सुविधा पर्यटकों को मुहैया करवाई जाएगी। निवेशक हिमाचल में विलेज रिसॉर्ट के बहाने हेल्थ टूरिज्म को विकसित करने की योजना में हैं। जिसमें पंचकर्म, स्पा आदि की सुविधा रहेगी। रोजगार के साथ विलेज रिसॉर्ट में हिमाचल के पारंपरिक रहन-सहन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन