फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vikramjeet of himachal will be in film creature 3D.

क्रीचर 3डीः क्या ये फोरेस्ट गार्ड देगा बिपाशा का साथ?

Fri, 12 Sep 2014 12:48 PM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
vikramjeet of himachal will be in film creature 3D.

शुक्रवार को रिलीज हो रही देश की पहली थ्रीडी फिल्म क्रियेचर थ्री डी में सोलन के बिक्रमजीत कंवरपाल फॉरेस्ट गार्ड की भूमिका में बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन


फिल्म में जिस होटल में अनहोनी और डरवानी बातें होंगी, उसके हिमाचल में ही होने का जिक्र होगा। शूटिंग हिमाचल में नहीं हुई है। फोन पर अमर उजाला से बातचीत में बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि यह फिल्म संयोग से मिली है।
विज्ञापन


बताया कि बिपाशा हिमाचल में एक होटल खोलती हैं, लेकिन एक जानवर इसमें रुकने वाले मेहमानों को मारना शुरू कर देता है। फॉरेस्ट अधिकारी की भूमिका निभा रहे बिक्रमजीत इस झमेले में नहीं पड़ना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी डरावनी है फिल्म

vikramjeet of himachal will be in film creature 3D.

बाद में वह ब्रह्म राक्षस निकलता है, जिसे खत्म करने को सभी प्रयत्न करते हैं। पाकिस्तानी मॉडल इमरान अब्बास, मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल, मुकुलदेव और दीपराज राणा मुख्य किरदार में हैं। विक्रम भट्ट ने फिल्म का निर्देशन किया है।

ऐसे मिली फिल्म
बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि निर्देशक विक्रम भट्ट के ऑफिस में क्रियेचर थ्री डी के लिए काम मांगने गए। यह कहकर मना कर दिया गया कि स्टारकास्ट फाइनल है। बस एक फॉरेस्ट अधिकारी का रोल बचा है।

तुम उसमें फिट नहीं बैठते। इस बीच, बिक्रमजीत मेकअप करके इस अंदाज में पहुंचे और अभिनय किया कि विक्रम भट्ट ने उन्हें फाइनल कर दिया।

इनमें फिल्मों में किया अभिनय

vikramjeet of himachal will be in film creature 3D.

डॉन, अतिथि तुम कब जाओगे, कुछ लव जैसा, कसम, रॉकेट सिंह, शौर्य, पाप, मर्डर-2, डेंजरस इश्क, जोकर, जब तक है जान, टर्निंग 30, नॉकआउट, थैंक्स मा, हिजक, खुशबू, क्या लव स्टोरी, कॉरपोरेट, करम, पाप, 1971 वार, हे बेबी, ग्रैंड मस्ती-2, रिवायत, जंजीर, क्या सुपर कूल हैं हम, हेट स्टोरी-2 सहित किस्मत, दो हंसों का जोड़ा, नामक हरम, धूम मचाओ धूम में दिख चुके हैं।

सेवानिवृत्त मेजर हैं
बिक्रमजीत सेवानिवृत्त मेजर हैं। 1989 में सेना में कमीशन ली और आर्मी में मेजर पद पर सेवाएं देने के बाद 2002 में रिटायरमेंट ली। बचपन का शौक पूरा करने को 2003 में बॉलीवुड का रुख किया। वह ओल्ड सनारियन हैं। 1986 के बैच से लारेंस स्कूल सनावर से जमा दो की परीक्षा पास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed