फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vikramaditya Singh statement on Prem kumar Dhumal.

हम डरने वाले नहीं, चाहे एफबीआई से जांच करवा लें धूमल: विक्रमादित्य

Sun, 28 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतौन(सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सतौन(सिरमौर) Updated Sun, 28 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Vikramaditya Singh statement on Prem kumar Dhumal.
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह किसी से डरने वाले नहीं हैं। - फोटो : अमर उजाला

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह किसी से डरने वाले नहीं हैं। धूमल साहब और केंद्र की मोदी सरकार तीन एजेंसियों तो क्या अमेरिका की एफबीआई से भी जांच करवा लें। हम पहले भी पाक साफ थे और अब भी पाक साफ होकर निकलेंगे। विक्रमादित्य कफोटा में युवा कांग्रेस आपके द्वार, चलो गांव की ओर.. कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


कहा कि धूमल सरकार जब भी सत्ता में आई, हर बार हम पर झूठे केस बनवाए गए। हर बार हमें क्लीन चिट मिली। अब जब उनकी नहीं चली तो केंद्र की सरकार को झूठे केस बनाने के लिए कहा गया। कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव का जो खामियाजा भुगतना पड़ा है, वह अब नहीं करेंगे। पिछली केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई विकास कार्य किए थे। इन्हें आम जन तक नहीं पहुंचा पाए।
विज्ञापन


अब ऐसी गलती नहीं होगी। सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जो घोषणाएं मुख्यमंत्री ने की हैं, उन्हें जल्द अमलीजामा पहनाने को कार्य किया जाएगा। वर्ष 2017 में प्रदेश में नया इतिहास रचा जाएगा। आज तक प्रदेश में कोई सरकार रिपीट नहीं हुई है, लेकिन 2017 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी और वीरभद्र सिंह फिर मुख्यमंत्री होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अगले चुनाव में शिलाई से विधायक नहीं, बल्कि कैबिनेट मंत्री को जिताना है। कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसे निभा रहा हूं। एनएसयूआई शिलाई का प्रतिनिधिमंडल विक्रमादित्य से मिला और शिलाई में एमए इतिहास और राजनीतिक शास्त्र की कक्षाएं शुरू करने की मांग उठाई।


कार्यक्रम में हर्षवर्धन चौहान, विकास काल्टा, संजय ठाकुर, गीताराम ठाकुर, विकास कुमार, कंवर ठाकुर, बलवीर ठाकुर, सीताराम शर्मा, रेणु बाला, दीपो देवी, संजय ठाकुर, इकबाल मोहम्मद, भरत भूषण, रतन चौहान, खतर सिंह, शशि कपूर, रघुवीर कपूर, जगत पुंडीर और गुमान चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed