फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya singh said- Villages with a population of more than 100 will be connected with roadin pmgsy

PMGSY: विक्रमादित्य बोले- पीएमजीएसवाई चरण चार में सड़क सुविधा से जुड़ेंगे 100 से अधिक आबादी वाले गांव

Wed, 31 Jul 2024 03:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Jul 2024 03:51 PM IST
सार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट में पीएमजीएसवाई चरण-4 की घोषणा हुई है और उसमें पीएमजीएसवाई चरण-1 में छूटी 900 किलोमीटर लंबाई की सड़कों को भी जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
Vikramaditya singh said- Villages with a population of more than 100 will be connected with roadin pmgsy
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़क सुविधा से वंचित 100 से 200 आबादी वाले गांवों को पीएमजीएसवाई चरण-4 में मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को नूरपुर में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में पीएमजीएसवाई चरण-4 की घोषणा हुई है और उसमें पीएमजीएसवाई चरण-1 में छूटी 900 किलोमीटर लंबाई की सड़कों को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित बनाना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए वे स्वयं फील्ड में जा कर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ प्रदेश सरकार कोई समझौता नहीं करेगी। 

विज्ञापन


निर्माण कार्यों में कोताही पर ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट
निर्माण कार्यों में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों को कार्य की गुणवत्ता तय मानकों पर न होने पर पहली चेतावनी देने के बाद ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल विंग को मजबूत किया गया है। विंग को जगह-जगह पर चल रहे निर्माण कार्यों की निरंतर गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने लेने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जा सके। विक्रमादित्य ने बताया कि नूरपुर सर्कल में विधायक प्राथमिकता,नाबार्ड,आरआईडीएफ तथा पीएमजीएसवाई चरण-3 के माध्यम से 33 सड़कों के कार्य किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण में विभाग एफडीआर तकनीक का इस्तेमाल करेगा, जिसमें सड़क की सामग्री का पुन: उपयोग किया जाएगा। इससे पैसे की बचत के साथ पर्यावरण सरंक्षण में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


 लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि पीएमजीएसवाई चरण-3 के तहत नूरपुर उपमंडल में पांच पुलों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां नाबार्ड के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से एक सड़क, पीएमजीएसवाई चरण-3 के तहत 6.5 करोड़ रुपये की लागत से एक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा नूरपुर उपमंडल में 28.5 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश के हितों को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में केंद्र सरकार के साथ पूरे तालमेल के साथ कार्य कर रही है।  उन्होंने बताया कि नूरपुर शहर में पार्किंग की सुविधा तथा सीवरेज के लिए धन की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाएगी।इस मौके पर पूर्व विधायक अजय महाजन, एसडीएम गुरसिमर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed