फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vikramaditya Singh said tha BJP will now distribute liquor and money to win the election

विक्रमादित्य सिंह बोले- चुनाव जीतने के लिए अब शराब-पैसा बांटेगी भाजपा

Mon, 25 Oct 2021 06:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Oct 2021 06:20 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा सेना की हितैषी होती तो विक्रम बतरा की मां की सुध लेती। उन्होंने भाजपा पर संगीन आरोप लगाया कि भाजपा अब चुनाव जीतने के लिए शराब और पैसे बांटेगी। 

विज्ञापन
Vikramaditya Singh said tha BJP will now distribute liquor and money to win the election
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा सेना की हितैषी होती तो विक्रम बतरा की मां की सुध लेती। उन्होंने भाजपा पर संगीन आरोप लगाया कि भाजपा अब चुनाव जीतने के लिए शराब और पैसे बांटेगी। भाजपा धन-बल के दम पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस जन बल के दम पर। मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता प्रबुद्ध है। किसी के प्रलोभन या झांसे में नहीं आएगी। कांग्रेस भाजपा की इस हरकत पर पैनी नजर रखेगी। भाजपा के पास उपचुनावों में कोई मुद्दा नहीं है। लोग महंगाई से त्रस्त हैं। कोरोना के कारण जिन लोगों पर संकट आया है, सरकार उनकी कोई मदद नहीं सकी है।

विज्ञापन


कहा कि मंडी संसदीय सीट को सीएम जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। यही कारण है कि उन्हें पंचायतों में जाकर जनसभाएं करनी पड़ रही हैं। यदि विकास किया होता तो कभी लोगों के पास ऐसे वोट मांगने के लिए नहीं जाना पड़ता। उन्होंने सीएम को खुली चुनौती दी कि वे मंडी जिले में किए चार बड़े विकास कार्य गिनवा दें। जयराम ठाकुर प्रदेश के इकलौते मुख्यमंत्री हैं, जो क्षेत्रवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। कांग्रेस मुद्दा आधारित राजनीति पर जोर दे रही है, लेकिन भाजपा चुनावी मुद्दों को भटकाने की कोशिश कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed