फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya singh said Honoring and fulfilling the invitation is my filial duty.

Shimla: विक्रमादित्य बोले- निमंत्रण का सम्मान और निर्वहन करना मेरे लिए पुत्र धर्म

Mon, 22 Jan 2024 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jan 2024 06:54 PM IST
सार

विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण हिमाचल के छह बार के मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के देव समाज और हिंदू धर्म के प्रति पूर्ण निष्ठा और अटूट विश्वास को देखते हुए उनके परिवार को दिया गया था।

विज्ञापन
Vikramaditya singh said Honoring and fulfilling the invitation is my filial duty.
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा सोमवार को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस के इन दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर समारोह में शामिल होने की फोटाे शेयर की। विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण हिमाचल के छह बार के मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के देव समाज और हिंदू धर्म के प्रति पूर्ण निष्ठा और अटूट विश्वास को देखते हुए उनके परिवार को दिया गया था। इसका सम्मान और निर्वहन करना हमारे लिए पुत्र धर्म था। राम सबके हैं, राम सब में हैं। अंत में विक्रमादित्य सिंह ने जय श्रीराम लिखा।

विज्ञापन


उधर, धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी कि सदियों के संघर्ष और हजारों महापुरुषों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है कि आज हम श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बन रहे हैं। इस अद्वितीय क्षण में सनातन की सत्ता और राम राज्य की पुनर्स्थापना की बधाई के साथ, हम सभी एकमत होकर जय श्रीराम का जयकारा बुलंद कर रहे हैं। यह समय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परिवर्तन की शुरुआत है, जो हमें सशक्त और समृद्धि से भरपूर भविष्य की ओर मोड़ रहा है। राम मंदिर का निर्माण न केवल एक भव्य स्थल की स्थापना है, बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक एवं धार्मिक समृद्धि की पुनर्निर्माण की प्रक्रिया का प्रतीक भी है। इस शुभ दिन पर हम सभी को संगठित रहकर अपने राष्ट्रीय आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प करना है, जिससे हम सभी मिलकर एक महान भविष्य की दिशा में काम कर सकें।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा के गवाह बने महेश्वर सिंह
 भगवान रघुनाथ के मुख्य सेवक महेश्वर सिंह भी अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने। उन्होंने रघुनाथ की तरफ से भगवान राम को चांदी की चौउंर, चरण पादुका और चौकी 20 जनवरी को भेंट की है। वह चार दिनों से अयोध्या में हैं। महेश्वर सिंह ने कहा कि इस अद्भुत, अविस्मरणीय व अलौकिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति रही। कहा कि 500 सालों का इंतजार खत्म हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed