{"_id":"58b6dca44f1c1bbe1c8317cf","slug":"vikramaditya-singh-letter-to-cm-on-private-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"युकां अध्यक्ष ने खोली प्राइवेट स्कूलों की पोल, सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युकां अध्यक्ष ने खोली प्राइवेट स्कूलों की पोल, सीएम को लिखा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार से निजी स्कूलों की बढ़ती मनमर्जी पर शिकंजा कसने की मांग की है। विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निजी स्कूलों पर राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के माध्यम से कड़ी नजर रखने की अपील की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश में निजी स्कूलों की कथित बढ़ती मनमर्जी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा निजी स्कूल नियमों के अनुसार फीस वसूलें और राज्य सरकार के नियमों के अनुसार दाखिले दें।
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह ने कहा प्राय: यह देखा जा रहा है कि कुछ निजी स्कूल मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। नित नए आदेश जारी कर अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने निजी स्कूलों की कथित मनमानी के फरमान, जिसमें स्कूलों की ओर से वर्दी चुनिंदा दुकानों से खरीदने के आदेश, हर वर्ष मनमानी फीस वृद्धि, स्कूलों में किए जाने वाले आयोजनों के नाम पर छात्रों से धन उगाही पर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि समय-समय पर इस प्रकार की शिकायतें अभिभावकों की ओर से प्रदेश युवा कांग्रेस के ध्यान में लाई गई हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से इस पर अंकुश लगाने की प्रदेश सरकार से मांग की गई है। अभिभावकों की चिंता पर अपनी सहमति जताते हुए उन्होंने इस सारे मसले को प्रदेश सरकार के समक्ष रखने की बात करते हुए इस पर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने शिक्षा के अधिकार के व्यापारीकरण की भी निंदा की है।