फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vijay mankotia press conference in dharamshala

मनकोटिया का बड़ा खुलासा, पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में 2.5 करोड़ का घोटाला

Sat, 22 Jul 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 22 Jul 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
Vijay mankotia press conference in dharamshala

पूर्व मंत्री एवं पर्यटन विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सहित सरकार के एक मंत्री और निगम के उपाध्यक्ष को निशाने पर लिया है। धर्मशाला में प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी राजधानी और स्मार्ट सिटी के नाम पर धर्मशाला के लोग ठगे गए हैं। 

विज्ञापन


मनकोटिया ने अक्तूबर 2015 में बीड़ बिलिंग में हुए पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में बड़े घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के आयोजन के दौरान एक एनजीओ ने चार करोड़ रुपये के बिल दे दिए। इसमें से ढाई करोड़ रुपये के बिल बिना ऑडिट और इन्कवायरी के थे।
विज्ञापन


जिन्हें संबंधित अधिकारी ने पास करने से मना कर दिया। बदले में अधिकारी को ट्रांसफर कर दिया गया। नियमों के विपरीत सरकार ने पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के लिए करोड़ों का पैसा जारी किया। वर्ल्ड कप के आयोजन के लिए पैसा देने वाली एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया के चेयरमैन आरके श्रीवास्तव को आखिर आयोजन के दो माह बाद ही आखिर क्यों हटा दिया गया। उन्होंने कहा इस बाबत आरटीआई दाखिल की गई लेकिन जवाब नहीं दिया जा रहा है। मनकोटिया ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देने के अलावा आरोपों के पुख्ता तथ्य पेश नहीं किए। 

हिमाचल में लगे राष्ट्रपति शासन
मनकोटिया ने कहा कि राज्यपाल को हिमाचल में राष्ट्रपति शासन लगाने की केंद्र और राष्ट्रपति से सिफारिश करनी चाहिए। शीघ्र ही प्रदेश में चुनाव करवाया जाना चाहिए। मनकोटिया ने कहा कि सीएम नैतिकता के आधार पर कुर्सी छोड़ें। 

ये उठाए सवाल 
1. पुलिस कस्टडी में मार दिए गए नेपाली श्रमिक की पत्नी के आरोपों पर सीएम दें सफाई।
2. सीएम दूसरी राजधानी की परिभाषा बताएं। क्या दूसरी राजधानी का मतलब यह नहीं कि वहां भी जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर सरकार चले। शीतकालीन प्रवास को ही दूसरी राजधानी का नाम देकर क्या सुधीर और सीएम ने धर्मशाला के लोग नहीं ठगे। 

3. धर्मशाला को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा केंद्र ने की लेकिन धरातल पर काम क्या हुआ। 
4. स्काई वे प्रोजेक्ट का आखिर क्या रहस्य है। बिना अनुभव की कंपनी से किन हालात में एमओयू साइन किया। करोड़ों के अंडरग्राउंड डस्टबिन टूटने कैसे लगे।

सुधीर बोले- मानहानि का केस करूंगा
मेजर विजय सिंह मनकोटिया के आरोपों पर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि वह मनकोटिया पर मानहानि का दावा करेंगे। मुझे दुख है कि उम्र के इस पड़ाव में विजय सिंह मनकोटिया को जेल जाना पड़ सकता है। 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तो कई बार मनकोटिया को माफ कर दिया क्योंकि वह राजा हैं। लेकिन मैं राजा नहीं आम आदमी हूं। इसलिए मानहानि का केस करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed