फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vijay kumar won gold medal in national games.

विजय का अचूक निशाना, फिर जीता गोल्ड मेडल

Wed, 04 Feb 2015 07:05 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
vijay kumar won gold medal in national games.

हिमाचली शूटर विजय कुमार का दबदबा जारी है। केरल में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में शूटर विजय ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। सूबेदार मेजर विजय कुमार ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल फायर स्पर्धा में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है।

विज्ञापन


विजय कुमार ने पहले 25 मीटर रेपिड पिस्टल फायर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते थे। दूसरे दिन विजय ने दो पदक जीत लिए हैं। राष्ट्रीय खेलों में विजय ने तीन गोल्ड तथा एक कांस्य पदक जीता है। राष्ट्रीय खेलों में विजय के चार मेडल जीतने पर परिवार सदस्यों में खुशी का माहौल है। केरल के त्रिवेंदपुरम में राष्ट्रीय खेलें हो रही हैं।
विज्ञापन


शूटर विजय कुमार ने 25 मीटर रेपिड पिस्टल फायर की एकल स्पर्धा में एक गोल्ड मेडल तथा टीम इवेंट में एक गोल्ड मेडल हासिल किया है। दूसरे दिन विजय कुमार ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल फायर की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। विजय कुमार ने पिछली ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जीत चुके हैं 182 मेडल

vijay kumar won gold medal in national games.

विजय कुमार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में कुल 182 मेडल जीत चुके हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में 17 स्वर्ण, 12 रजत और 11 कांस्य तथा राष्ट्रीय स्पर्धा में 104 स्वर्ण, 21 रजत तथा 17 कांस्य पदक शामिल हैं।

विजय कुमार को बेहतर प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। हिमाचल सरकार विजय को हिमाचल गौरव का सम्मान दे चुकी है।

वहीं, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माया शर्मा, मंडल महामंत्री चतर सिंह कौशल, जिला परिषद सदस्य श्याम सिंह ढटवालिया, ब्लॉक चेयरमैन राजेंद्र बन्याल ने विजय कुमार के परिवार को बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी विजय कुमार के घर फोन कर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed