{"_id":"5a7559954f1c1b4d588b6660","slug":"vijay-hazare-trophy-one-day-cricket-match-play-in-dharamshala-will-started-from-5th-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: 5 फरवरी से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, गौतम, रैना और इशांत हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: 5 फरवरी से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, गौतम, रैना और इशांत हो सकते हैं शामिल
राकेश भारद्वाज
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Cricket stadium dharamshala
धौलाधार के आंचल में बसे अंतरराष्ट्रीय धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पांच फरवरी से क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। धर्मशाला को विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबलों के सात मैचों की मेजबानी मिली है। कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को देखने का मौका इस दौरान दर्शकों को मिल सकता है।
विज्ञापन
मेजबान हिमाचल के दो अहम मैच भी इस मैदान पर खेले जाएंगे। हिमाचल के अलावा दिल्ली, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, केरल, यूपी, बंगाल की टीमें भी यहां आपस में भिड़ेंगी। बीसीसीआई की ओर से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को मैचों का शेड्यूल मिल चुका है। एचपीसीए ने मुकाबलों के लिए स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
हिमाचल की टीम त्रिपुरा और बंगाल के साथ भिड़ेगी। शेड्यूल के अनुसार ग्रुप-बी में शामिल त्रिपुरा और हिमाचल की टीम का मैच पांच फरवरी को धर्मशाला स्टेडियम में होगा। सात फरवरी को त्रिपुरा और दिल्ली, नौ फरवरी को दिल्ली और महाराष्ट्र, 11 फरवरी को त्रिपुरा और केरल, 13 फरवरी को केरल और दिल्ली, 15 फरवरी को यूपी और केरल, जबकि 17 फरवरी को बंगाल और हिमाचल की टीम के बीच मैच होगा।
विज्ञापन
उधर, एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी मैचों का शेड्यूल उन्हें मिल गया है। मैचों के सफल आयोजन के लिए एचपीसीए तैयार है।
गौतम, रैना और इशांत आ सकते हैं
टीम इंडिया से बाहर चल रहे गौतम गंभीर घरेलू मैचों की विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी मैचों के लिए धर्मशाला आ सकते हैं। वे दिल्ली की टीम से खेलते हैं। इशांत शर्मा की गेंदबाजी भी यहां देखने को मिल सकती है। सुरेश रैना की बल्लेबाजी का नजारा भी दर्शकों को देखने को मिल सकता है।