फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   vijay hazare trophy 2023 Shimla Nikhil Gangta will be captain of himachal cricket team

विजय हजारे ट्रॉफी : शिमला के निखिल को हिमाचल टीम की कमान

Thu, 16 Nov 2023 02:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Nov 2023 02:20 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम 23 नवंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी से पहले चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के साथ दो प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी।

विज्ञापन
vijay hazare trophy 2023 Shimla Nikhil Gangta will be captain of himachal cricket team
निखिल गांगटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई की विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रदेश की सीनियर पुरुष क्रिकेट की घोषणा कर दी है। शिमला के निखिल गांगटा को टीम की कमान सौंपी गई है। एचपीसीए की टीम सलेक्शन कमेटी ने 16 सदस्यीय टीम चुनी है। चार खिलाड़ी स्टैंडबाई रखे हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम 23 नवंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी से पहले चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के साथ दो प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी। हिमाचल की टीम अपने पूल में आंध्रा, उत्तर प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के साथ मैच खेलेगी। 16 और 18 नवंबर को यूटी में चंडीगढ़ टीम के साथ दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी।
विज्ञापन


टीम के राजीव कुमार, होंगे। आशीम नारंग सहायक कोच, विक्रमजीत मलिक बोलिंग कोच रहेंगे। उधर, एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने कहा कि विजय हजारे ट्रॉफी और दो प्रैक्टिस मैचों के लिए हिमाचल की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का चयन कर लिया गया है। बताया कि 16 सदस्यीय टीम के अलावा चार खिलाड़ियों को स्टैंडबाई रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि धवन और प्रशांत चोपड़ा भी टीम में शामिल  
हिमाचल की टीम में कप्तान निखिल गांगटा, कंवर अभिनय सिंह, एकांत सेन, विनय गलेटिया, आकाश वशिष्ठ, अर्पित गुलेरिया, वैभव अरोड़ा, ऋषि धवन, मयंक डागर, सुमित वर्मा, मुकुल नेगी, प्रशांत चोपड़ा, अमित कुमार, अंकित कलसी और अंकुश बैंस शामिल हैं। इसके अलावा विपिन शर्मा, दिवेश शर्मा, आयुष जंवाल और नितिन शर्मा को स्टैंडबाई रखा गया है। 

कब-कब होंगे हिमाचल के मैच
23 नवंबर    हिमाचल बनाम आंध्रप्रदेश 
25 नवंबर     हिमाचल बनाम यूपीसीए          
29 नवंबर     हिमाचल बनाम असम            
01 दिसंबर    हिमाचल बनाम अरुणाचल       
03 दिसंबर     हिमाचल बनाम राजस्थान      
05 दिसंबर     हिमाचल बनाम गुजरात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed