क्या धर्मशाला में बोलेगा वीरु का बल्ला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय हजारे नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दिल्ली और हिमाचल भिड़ेंगे। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच होगा। दोनों टीमें प्रतियोगिता एक- एक मैच जीत चुकी हैं। हिमाचल की यंग टीम के पास जहां घरेलू पिच का फायदा होगा, वहीं दिल्ली टीम स्टार क्रिकेटरों के अनुभव के दम पर धर्मशाला के मैदान में जीत के लिए उतरेगी।
दिल्ली टीम में कप्तान गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, आशीष नेहरा सरीखे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वहीं, हिमाचल टीम में कप्तान विपुल, ऋषि धवन, अंकुश बैंस, प्रशांत चोपड़ा, निखिल गांगटा हैं। एक-एक मैच जीतने के बाद दोनों टीमें 4-4 अंक की बराबरी पर हैं। स्टार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। धर्मशाला में सहवाग पर सबकी नजरें रहेंगी।
दिल्ली के खिलाड़ियों ने की सैर, मेजबानों ने प्रेक्टिस
गौतम गंभीर भी दोनों मैचों में 36 तथा 21 रन ही बना पाए हैं। आशीष नेहरा भी दो मैचों में केवल तीन ही विकेट ले पाए हैं। रविवार को कॉनिफर होटल में ठहरी दिल्ली टीम के वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और आशीष नेहरा ने धर्मशाला की खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद किया।
तीनों खिलाड़ियों में धौलाधार की खूबसूरत वादियां निहारीं। पूरा दिन खिलाड़ी मैकलोडगंज और आसपास के खूबसूरत इलाकों में घूमते रहे। हिमाचल टीम के खिलाड़ियों ने रविवार को जमकर नेट प्रैक्टिस की।