फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vigilance probe in Disproportionate Assets Case of Retired IFS Chandershekhar Singh

वीरभद्र सरकार की मेहरबानी से पीसीसीएफ बने सीएस सिंह, जांच के बाद कई खुलासे

Sat, 07 Jul 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 07 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Vigilance probe in Disproportionate Assets Case of Retired IFS Chandershekhar Singh

आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ब्यूरो के रडार पर चल रहे रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी चंद्रशेखर सिंह के अब एक एक कर खेल सामने आ रहे हैं। भ्रष्टाचार के मामले के बाद अब सिंह के प्रमोशन पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार सर्विस रिकॉर्ड में तीन बार विपरीत टिप्पणी वाली एसीआर होने और एक बार चार्जशीट होने के बावजूद सिंह पर पिछली सरकार मेहरबान थी।

विज्ञापन


विपरीत कागजी कार्रवाई के बावजूद पिछली सरकार के वन मंत्री की सिफारिश पर उन्हें पदोन्नत कर दिया गया। यही नहीं, मंत्री की ही सिफारिश पर उन्हें सुपर स्केल भी दे दिया गया। जांच एजेंसियां अब प्रमोशन के कारणों की भी जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन


पिछली सरकार के दौरान आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत की जांच के बाद हाल ही में विजिलेंस ब्यूरो ने सीएस सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vigilance probe in Disproportionate Assets Case of Retired IFS Chandershekhar Singh

मामले की जांच के दौरान विजिलेंस के अधिकारियों को कुछ ऐसे दस्तावेज मिले जिनसे यह संकेत मिले हैं कि पिछली सरकार ने खास कारणों से उनका प्रमोशन एपीसीसीएफ से पीसीसीएफ पद पर कर दिया। यह तब हुआ जब स्क्रीनिंग कमेटी ने उन्हें अनफिट पाते हुए सिर्फ पीसीसीएफ पद के लिए एसपी वासुदेवा को ही प्रमोशन देने की सिफारिश की थी।
अमर उजाला को मिले प्रमोशन की प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की मानें तो तत्कालीन वन मंत्री ने सीधे तौर पर सिंह को पदोन्नत करने के लिए सिफारिश की। यही नहीं, जूनियर वासुदेवा को सुपर स्केल मिलने का हवाला देते हुए सिंह को भी सुपर स्केल देने की दलील दी। विभागीय मंत्री की सिफारिश के चलते चार्जशीट होने और तीन बार नकारात्मक एसीआर होने के बावजूद सरकार ने सिंह को सुपर स्केल व प्रमोशन दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed