{"_id":"5b7fa83742c792463c050237","slug":"vigilance-inquiry-against-distribution-of-washing-machine-solar-lamp-and-cycle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कामगारों को बांटीं वॉशिंग मशीनों, सोलर लैंपों और साइकिलों पर विजिलेंस जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामगारों को बांटीं वॉशिंग मशीनों, सोलर लैंपों और साइकिलों पर विजिलेंस जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में कामगार बोर्ड की ओर से गरीबों को बांटी गईं वॉशिंग मशीनों, साइकिलों, सोलर लैंप, इंडक्शन हीटर और अन्य सामग्री की विजिलेंस जांच होगी। गरीबों को यह सामान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बांटा गया था।
विज्ञापन
अकेले नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 937 लोगों को यह सामान दिया गया है। सामान आवंटन में गड़बड़ी की आशंका के चलते इसकी जांच भाजपा सरकार ने विजिलेंस को सौंप दी है।
विज्ञापन
यह जानकारी वीरवार को विधानसभा में सदन के पटल पर रखे गए नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा के एक सवाल के जवाब में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने दी।
विज्ञापन
वितरित की गई सामग्री
बताया कि कामगार बोर्ड ने बीते तीन साल में 5,159 लोगों को सामान बांटा है। कामगार बोर्ड में जो अनियमितताएं हुई हैं, विजिलेंस इसकी जांच कर रही है।
वितरित की गई सामग्री वितरित की गई सामग्री की संख्या राशि लाखों में
सोलर लैंप 1091 28.07
वाशिंग मशीनें 1133 79.68
इंडक्शन हीटल 1998 32.37
साइकिल 937 26.75
वितरित की गई सामग्री वितरित की गई सामग्री की संख्या राशि लाखों में
सोलर लैंप 1091 28.07
वाशिंग मशीनें 1133 79.68
इंडक्शन हीटल 1998 32.37
साइकिल 937 26.75