फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vidya stokes target bjp for hatkoti rohru road.

सड़क के लिए आंदोलन नहीं 'ड्रामा' कर रही भाजपा

Thu, 13 Nov 2014 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 13 Nov 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
vidya stokes target bjp for hatkoti rohru road.

सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर और विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने ठियोग-हाटकोटी-रोहडू़ मार्ग पर भाजपा के प्रस्तावित आंदोलन को राजनीतिक ड्रामा करार दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपने राजनीतिक अस्तित्व को बनाए रखने और विकास के महत्वपूर्ण मामलों से राज्य के लोगों का ध्यान हटाने के लिए इस तरह का ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा अपने शासनकाल की नाकामियों को छिपाने के लिए शिमला जिले के लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सेब आर्थिकी में इस मार्ग के महत्व और पर्यटन के दृष्टिगत इसे राज्य उच्च मार्ग घोषित किया है, जिससे लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि ठियोग-कोटखाई-हाटकोटी-रोहड़ू राज्य उच्च मार्ग एसएच-10 के 80.684 किलोमीटर लंबे मार्ग की 228.25 करोड़ रुपये की लागत से विश्व बैंक से वित्तपोषित राज्य सड़क प्रोजेक्ट का कार्य चीन की मैसर्ज लांग जियान रोड एंड ब्रिज लिमिटेड कंपनी को आवंटित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्य पांच जून 2008 को इसके शुरू की तिथि से 36 माह की अवधि तक पूरा किया जाना था। तत्कालीन भाजपा सरकार के असंवेदनशील व्यवहार और परियोजना में रुचि न लिए जाने के कारण इस कार्य में अधिक देरी हुई। स्टोक्स, ठाकुर और ब्राक्टा ने कहा कि यह शर्मनाक है कि भाजपा नेता अपनी सरकार के कार्यकाल में इस प्रोजेक्ट में देरी के लिए माफी मांगने के बजाय सारे मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed