{"_id":"642ec75f1e93c585f20ccad5","slug":"vidhansabha-question-hour-rohit-thakur-said-that-will-send-the-proposal-to-open-kendriya-vidyalaya-in-mandi-s-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा प्रश्नकाल: रोहित ठाकुर बोले- मंडी के कमांद में केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा प्रश्नकाल: रोहित ठाकुर बोले- मंडी के कमांद में केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजेंगे
Thu, 06 Apr 2023 06:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Apr 2023 06:52 PM IST
सार
कांग्रेस विधायक यादवेंद्र गोमा के सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि गत तीन वर्षों में 31 जनवरी 2023 तक सरकार ने 28 अटल आदर्श विद्यालय अधिसूचित किए गए हैं। इनमें केवल 11 स्थानों पर ही भूमि उपलब्ध है। तीन स्थानों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि मंडी के कमांद में केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा। केंद्रीय विद्यालय खोलने का अधिकार क्षेत्र भारत सरकार का है। भाजपा विधायक पूर्ण चंद के सवाल पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी 26 केंद्रीय विद्यालय हैं। ये मंडी, संधोल और धर्मपुर में हैं। सराज में इसे खोलने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। कांग्रेस विधायक यादवेंद्र गोमा के सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि गत तीन वर्षों में 31 जनवरी 2023 तक सरकार ने 28 अटल आदर्श विद्यालय अधिसूचित किए गए हैं। इनमें केवल 11 स्थानों पर ही भूमि उपलब्ध है। तीन स्थानों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
एसएमसी शिक्षकों के लिए नियमितीकरण नीति बनाने का प्रस्ताव नहीं
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि एसएमसी शिक्षकों के लिए नियमितीकरण नीति बनाने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है। कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर के सवाल के लिखित जवाब में मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में इन शिक्षकों के वेतन में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन