फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Video made by doing stunt on scooter, now case registered

Shimla News: स्कूटी पर स्टंट कर बनाया वीडियो, अब मामला दर्ज

Sat, 01 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Video made by doing stunt on scooter, now case registered
संजौली के पास बनाई थी वीडियो
विज्ञापन

पुलिस ने पहचान कर की कार्रवाई, कब्जे में लिया वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्कूटी पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
मामला संजौली क्षेत्र का बताया जा रह है। इसमें सवार तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए दिख रहा है। इस वजह से सड़क से गुजर रहे लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है, वहीं मार्ग पर गुजर रहे अन्य वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोपी की पहचान वीरेंद्र शर्मा उर्फ रॉनी निवासी बाईचड़ी शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 31 अक्तूबर को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक स्कूटी चालक संजौली क्षेत्र में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहा था। इस दौरान कई तरह के स्टंट भी कर रहा था जिससे की हादसा होने की आशंका के साथ ही सड़क पर पैदल चल रहे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती दिख रही थीं। मामला संज्ञान में आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने वाहन की तलाश के लिए जांच शुरू की। एक नवंबर को ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी चालक को पुराना बस स्टैंड के पास डिटेन किया और इसके बाद यातायात नियंत्रण कक्ष ले जाया गया। मामला संजौली क्षेत्र का होने के कारण मामला संबंधित थाने को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125 के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने उस युवक की पहचान भी कर कर ली है, जो युवक की वीडियो बना रहा था, उसे भी जांच में शामिल होने के लिए तलब किया गया है। जांच में पता चला है कि यह वीडियो 29 अक्तूबर को बनाया है। डीएसपी ट्रैफिक संदीप शर्मा ने बताया कि अक्सर तेज रफ्तार के कारण हादसे हो जाते हैं। उन्होंने युवाओं से यातायात नियमों की अनुपालना करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article