फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vicious carrying a bag of cash and documents

नकदी और दस्तावेज का बैग ले गए शातिर

Wed, 24 Mar 2021 11:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Vicious carrying a bag of cash and documents
नकदी से भरा बैग लेकर फरार होते शातिर।
टाहलीवाल (ऊना)। विस क्षेत्र हरोली के बाथू बाजार में बुधवार देर शाम शातिर एक दुकान से महिला का हजारों रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है बैग में महिला के कागजात और हजारों रुपये की नकदी थी। इसे बाइक सवार युवक लेकर भाग गए। लूटपाट की वारदात से गांव के लोगों में दहशत है। बाइक पर जाते हुए शातिरों की तस्वीर बाजार में लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टाहलीवाल-बाथड़ी सड़क पर बाथू बाजार में बीज और खाद की दुकान चलाने वाली महिला रोजाना की तरह दुकान पर बैठी थी। इस दौरान दो युवक दुकान पर आए और महिला से सामान मांगने लगे। महिला उन्हें सामान देने के लिए उठी। सामान देते वक्त महिला की पीठ के पीछे रखे बैग को उठाकर दोनों युवक बाइक पर टाहलीवाल की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि बैग में 26 हजार रुपये की नकदी और जरूरी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे। शातिर बाजार में लगे सीसीटीवी में भागते नजर आ रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही बाथू गांव की प्रधान सुरेखा राणा भी मौके पर पहुंचीं। टाहलीवाल पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीश कुमार का कहना है पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed