फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vichel thief activ in shimla, Three vichel stolen in three days

शहर से चार दिन में तीन वाहन चुरा ले गए शातिर

Thu, 14 Oct 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Vichel thief activ in shimla, Three vichel stolen in three days
अब ऑकलैड टनल से चुराया वाहन, विकासनगर और अनाडेल में भी हो चुकी हैं चोरियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में पिकअप चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। इस बार शातिर ऑकलैंड टनल के पास सड़क किनारे खड़े वाहन को चुराकर ले गए। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। इस हफ्ते शहर में चोरी की यह लगातार चौथी वारदात है जिसमें से तीन वारदातें वाहन चोरी की हैं। इससे पहले शातिर 10 अक्तूबर को विकासनगर और 11 अक्तूबर को अनाडेल क्षेत्र से सड़क किनारे वाहन चुरा ले गए थे। जाखू क्षेत्र में भी एक रिहायशी मकान में लाखों रुपये के आभूषण चोरी होने की घटना पेश आ चुकी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार ने बताया कि उसने ऑकलैंड टनल के पास सड़क किनारे वाहन खड़े किए थे। अगली सुबह करीब साढ़े छह बजे आकर देखा तो वाहन इस स्थान पर नहीं था। आसपास के क्षेत्र में वाहन तलाश किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। फिलहाल, सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने कुछ दिन पहले की सोलन के व्यक्ति से वाहन खरीदा था।
विज्ञापन

सर्दियों में हर साल बढ़ती हैं चोरी की वारदातें
सर्दियां शुरू होते ही शिमला शहर में चोरों का गिरोह सक्रिय हो जाता है। चोर सड़क किनारे पार्क वाहनों सहित रिहायशी मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। रात लंबी और दिन छोटे होने का फायदा उठाकर शातिर अपने मंसूबों में कामयाब होते हैं। हर साल शहर के अलग-अलग थानों में करीब दो दर्जन से अधिक चोरी के मामले दर्ज होते हैं। बीते साल न्यू शिमला थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इस साल भी शहर में लगातार चार चोरियों से लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed