{"_id":"78d926b6fa26d02ab9aafe850c4e0271","slug":"vice-president-tour-to-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के खास चार सवालों का उप राष्ट्रपति ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के खास चार सवालों का उप राष्ट्रपति ने दिया जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 09 Jun 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और उनकी पत्नी सलमा अंसारी ने यहां सेंट एडवर्ड स्कूल में हुए समारोह में शिरकत की। उन्होंने छात्रों के पूछे खास सवालों का भी जवाब दिया। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का शिमला का ये दूसरा दौरा था। वह खुद इस स्कूल से पढ़े हैं।
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति ने दिए इन सवालों के जवाब
प्रश्न : छात्र मुदित गुप्ता ने पूछा की आपकी नजर में स्कूल किस तरह का होना चाहिए?
उत्तर : स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार दिए जाने चाहिए, खेल सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही स्कूल का प्रयास हो कि वह छात्र को एक आदर्श नागरिक को बनाएं जो समाज और देश हित में कार्य करे।
विज्ञापन
प्रश्न : पी धौल्टा ने पूछा यदि वह उपराष्ट्रपति न होते तो क्या होते?
उत्तर : मैंने उप राष्ट्रपति बनने से पहले अपने लक्ष्य को प्राप्त कर बतौर इंडियन फोरन सर्विजिज में सेवाएं दी हैं, उसके बाद उन्हें देश ने उप राष्ट्रपति जैसे पद की जिम्मेदारी दी। उनका हमेशा प्रयास रहता है कि वे देश और देश के लोगों के हित के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
प्रश्न: उमेश ठाकुर ने सवाल किया कि भारत में निजी कॉलेज क्यों खाले जा रहे हैं सरकारी कॉलेजों की उपेक्षा क्यों हो रही है?
जवाब : शिक्षा के विस्तृत होते को देखते हुए अब सरकारी कॉलेजों की संख्या कम है। निजी क्षेत्र में भी कॉलेज खोले जाने से मांग पूरी हो रही है, स्कॉलरशिप और लोन जैसे आप्शन उपलब्ध हैं, जिससे निजी कॉलेज में पढ़ना भी आसान हो गया है।
प्रश्न : शिवेश चौहान ने पूछा कि जब सब बराबर हैं तो वीवीआईपी कल्चर क्यों?
जवाब : व्यक्तिगत तौर पर वे वीवीआईपी कल्चर के पक्षधर में नहीं हैं लेकिन किसी पद पर बैठने के बाद सुरक्षा कारणों से यह जरूरी हो जाता है। उन्होंने इस संदर्भ में 1970 के वाक्या को बताया, जहां से इसकी शुरुआत हुई थी।