फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vice president of india hamid ansari will attend the convocation ceremony in himachal pradesh university.

एचपीयू के दीक्षांत समारोह में डिग्रियां बांटेंगे उप-राष्ट्रपति

Tue, 28 Apr 2015 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Apr 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
vice president of india hamid ansari will attend the convocation ceremony in himachal pradesh university.

एचपीयू का 22वां दीक्षांत समारोह नौ जून को होगा। इसमें देश के उप- राष्ट्रपति हामिद अंसारी मुख्य अतिथि होंगे। इससे पूर्व भी भारत के उप- राष्ट्रपति 1992 में विवि के दीक्षांत समारोह में आ चुके हैं। समारोह में दिसंबर 2014 तक के डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को उपाधियां और डिग्रियां दी जाएंगी। उप- राष्ट्रपति छात्रों को नवाजेंगे।

विज्ञापन


राज्यपाल कल्याण सिंह की अध्यक्षता में होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे। कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर होगा जब देश के के उप-राष्ट्रपति समारोह में आएंगे।
विज्ञापन


इससे पूर्व 20 मई, 1992 को तत्कालीन उप-राष्ट्रपति डा. शंकर दयाल शर्मा 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल हो चुके हैं। वर्ष 2013 में भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा वर्ष 2014 में धर्म गुरू दलाई लामा मुख्य अतिथि के रूप में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भी आ चुके हैं- 7 मार्च 2003 को विशेष दीक्षांत समारोह हुआ था। इसमें तत्कालीन राज्यपाल सूरज भान उद्बोधन कर चुके हैं। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई इसमें मुख्य अतिथि थे, उन्हें डी-लिट की मानद उपाधि दी गई थी।

मानव संसाधन मंत्री को भी भेजा था न्योता-
वर्ष 2014 में विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने अक्तूबर माह में दीक्षांत समारोह के लिए मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को न्योता भेजा था। समारोह की तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं, किन्हीं कारणों से समारोह नहीं हो पाया।


एडवर्ड स्कूल में पढ़े हैं उप-राष्ट्रपति-
विवि के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने आ रहे उप- राष्ट्रपति हामिद अंसारी राजधानी के सेंट एडवर्ड स्कूल में पढ़े हैं। शिमला से उनका पुराना रिश्ता रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि वे अपने इस दौरे के दौरान पुरानी यादों को ताजा करने को अपने स्कूल भी जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed