फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Verses from the Brahma Sutras mentioned in the Srimad Bhagavata Mahapuran

Shimla News: श्रीमद्भागवत महापुराण में बताए ब्रह्म सूत्र के श्लोक

Fri, 08 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Verses from the Brahma Sutras mentioned in the Srimad Bhagavata Mahapuran
शिमला। सनातन धर्म सभा की ओर से गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को ब्रह्म सूत्र के श्लोक बताए गए। इस दौरान दोपहर 2 बजे से शुरू हुई कथा की शुरुआत भागवत आचार्य गिरिधर लाल शर्मा ने ब्रह्म सूत्र के प्रथम श्लोक के मंगलाचरण से की। उन्होंने बताया कि मनुष्य को भगवान के लिए स्वयं को कैसे पात्र बनना चाहिए। मंगलाचरण के दूसरे श्लोक में बताया कि पात्र बनने के बाद क्या ध्यान करना चाहिए जिससे मनुष्य संसार के कर्म करते ही अपना कल्याण कर सके। इसके अलावा कथा में सृष्टि की उत्पत्ति सहित सृष्टि का विस्तार व भगवान के 24 अवतारों का संक्षेप वर्णन भी किया गया। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली इस कथा में हर दिन मूल मंत्रों सहित मूल पाठ का नित्य वाचन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article