{"_id":"6ab535d1dfde9aca1a09a8aa","slug":"husband-and-wife-fight-while-visiting-shimla-after-marriage-shimla-news-c-19-sml1002-791899-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शादी के बाद शिमला घूमने \nआए पति पत्नी में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शादी के बाद शिमला घूमने आए पति पत्नी में मारपीट
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पुलिस ने केस दर्जकर शुरू की मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के मालरोड पर महिला के साथ मारपीट को लेकर वायरल हुए वीडियो के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। पुलिस के अनुसार यह वीडियो शिमला घूमने आए पति-पत्नी का है। दोनों के बीच रात को मालरोड पर विवाद हो गया था। इसके बाद मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी कुछ लोगों ने बना दिया था।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और वीडियो की तस्दीक कर जांच शुरू की। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति महिला के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा था। पुलिस के अनुसार वीडियो सामने आने के बाद उसमें दिखाई दे रहे महिला और पुरुष की पहचान कर दोनों की तलाश की गई। इसके बाद दोनों को पूछताछ के लिए सदर थाना बुलाया गया। पूछताछ में दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका विवाह मई में हुआ था और दोनों पहली बार शिमला घूमने आए थे।
पुलिस जांच के अनुसार शिमला में घूमने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रात के समय मालरोड पर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। घटना के बाद पुलिस ने महिला से अलग से पूछताछ की और उसके बयान दर्ज किए। पुलिस वायरल वीडियो को भी सुरक्षित कर रही है। वीडियो से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस घटनास्थल की तस्दीक कर रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और मारपीट के दौरान मौके पर कौन-कौन मौजूद था।