फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus-car collision: Three of a family killed, one injured

Shimla News: बस-कार में टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक घायल

Thu, 24 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bus-car collision: Three of a family killed, one injured
शहर से सटे घंडल के पास वीरवार दोपहर करीब 1:10 बजे हुई दुर्घटना, हादसे में पति-पत्नी और मां ने तोड़ा दम,
विज्ञापन

आईजीएमसी से चेकअप करवाकर घर लौट रहे थे सभी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर से सटे धामी पुलिस चौकी के तहत घंडल के पास वीरवार दोपहर करीब 1:10 बजे एचआरटीसी बस और एक कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल का आईजीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार हादसे में सोलन जिले के अर्की तहसील के फांजी गांव निवासी 57 वर्षीय दयानंद पुत्र ठाकरू राम, उनकी 52 वर्षीय पत्नी हेमलता और दयानंद की 75 वर्षीय माता विद्यादेवी की मौत हुई है। दयानंद और उनकी माता विद्यादेवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दयानंद की पत्नी हेमलता की आईजीएमसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। कार चालक मनीश गंभीर रूप से घायल है और उसका आईजीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


हादसे में एचआरटीसी बस में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई है। पुलिस के अनुसार लाल रंग की कार में सवार चार लोग आईजीएमसी अस्पताल से चेकअप करवाने के बाद घर लौट रहे थे। घंडल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एचआरटीसी बस से उनकी कार की टक्कर हो गई। बस घंडल से शिमला की ओर आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार लोग उसमें फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें कार से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। बालूगंज थाना पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे परिजन
हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन वीरवार शाम आईजीएमसी अस्पताल पहुंच गए। घायल मनीश के चाचा दिनेश कुमार ने बताया कि सभी लोग स्वास्थ्य जांच के लिए आईजीएमसी अस्पताल आए थे। चेकअप के बाद सभी वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। उन्हें करीब 2:00 बजे हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का निरीक्षण किया है। तीनों मृतकों के शव आईजीएमसी शिमला में रखे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार को परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article