{"_id":"5d948eb18ebc3e93a170c706","slug":"vehicles-will-run-soon-on-himachal-s-longest-steel-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के सबसे लंबे स्टील ब्रिज से जल्द दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के सबसे लंबे स्टील ब्रिज से जल्द दौड़ेंगे वाहन
Thu, 03 Oct 2019 10:21 AM IST
Krishan Singh
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर दारचा में बन रहे प्रदेश के सबसे लंबे स्टील ब्रिज पर जल्द वाहन दौड़ेंगे। ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बीआरओ के अधिकारियों ने दावा किया है कि 360 मीटर लंबा यह पुल उत्तरी भारत का दूसरा और हिमाचल का पहला सबसे बड़ा स्टील ट्रस्ट ब्रिज होगा। यह इसी माह के अंत तक बन कर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
इस पुल के बन जाने से सेना और सैलानियों के वाहन मनाली-लाहौल-लेह -लद्दाख के बीच बिना किसी गतिरोध के आ-जा सकेंगे। लेह की तरफ सड़क भी दुरुस्त हो रही है। हालांकि, इन दिनों इस ओर सुबह से शाम तक भारी ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद पुल निर्माण में लगे बीआरओ के इंजीनियर और कामगार पुल के अंतिम चरण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
रोहतांग टनल बन जाने के बाद लाहौल छोर के नॉर्थ पोर्टल से लेकर लेह तक सड़क और दारचा पुल चकाचक हो जाने से सेना सहित पर्यटकों का सफर सुहाना होगा। इस दिशा में बीआरओ निरंतर प्रयासरत है। लाहौल के दारचा में निर्माणाधीन हिमाचल के सबसे बड़े स्टील ट्रस्ट ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बीआरओ के अधिकारी निरंतर काम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों का लक्ष्य है कि 8.8 किलोमीटर लंबी रोहतांग टनल के उद्घाटन से पहले इस पुल को तैयार कर ट्रैफिक के लिए बहाल कर दिया जाए। इसी साल 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से रोहतांग टनल के उद्घाटन की घोषणा के साथ दारचा पुल के इसी माह के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है।
इसे लेकर घाटी के पर्यटक व्यवसायी भी खासे उत्साहित हैं। पर्यटक व्यवसायी संजीव कुमार, टशी छेरिंग, मनोज कुमार और राहुल ने कहा कि रोहतांग टनल बन जाने से घाटी में पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। 38 बीआरटीएफ के कमांडर उमा शंकर ने बताया कि परिस्थितियां ठीक रहीं तो इसी माह के अंत तक दारचा में निर्माणाधीन पुल को ट्रैफिक के लिए बहाल कर दिया जाएगा।