फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vegetable supply increased in Dhali vegetable market, prices also decreased.

Shimla News: ढली सब्जी मंडी में सब्जियों की आपूर्ति बढ़ी, दाम भी घटे

Mon, 18 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vegetable supply increased in Dhali vegetable market, prices also decreased.
फ्रासबनी 10 से 15 रुपये तक सस्ती
विज्ञापन

फूलगोभी 5 से लेकर 15 रुपये किलो तक बिकी

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में फ्रासबीन की आपूर्ति बढ़ गई है। मंडी में फ्रासबीन की आपूर्ति बढ़ने के बाद दामों में गिरावट आई है। फ्रासबीन के दाम 15 रुपये प्रतिकिलो तक कम हुए हैं।


आढ़तियों ने बताया कि मंडी में फ्रासबीन, मटर, फूलगोभी और पहाड़ी आलू का सीजन चल रहा है। मंडी में अब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। फ्रासबीन की आपूर्ति बढ़ने के बाद इसके दामों में गिरावट आ गई है। सोमवार को मंडी में मटर की 3000 बोरियां, फ्रासबीन की 1200, फूलगोभी की 2000 से 2500 बोरियां आई थीं। आढ़तियों ने बताया कि मटर और फूलगोभी का सीजन पहले ही पीक पर है। बीते एक सप्ताह से इसके दामों में कोई बढ़ा बदलाव नहीं हुआ है। मटर 30 से 50 रुपये प्रतिकिलो, फूलगोभी 5 से लेकर 15 रुपये किलो तक बिक रही है। इन दोनों के दाम स्थिर चले हुए हैं। फ्रासबीन के सीजन ने अब रफ्तार पकड़ी है। इसके दामों में गिरावट आई है। सोमवार को फ्रासबीन 70 रुपये से लेकर 82 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी है। बीते सप्ताह फ्रासबीन 80 से लेकर 95 रुपये तक बिक रही थी। मंडी से सब्जियों की सप्लाई दिल्ली, गुजरात, मुबंई, महाराष्ट्र, सूरत और अहमदाबाद आदि कई बड़े शहरों में जा रही है। आढ़तियों का कहना है ढली सब्जी मंडी में सब्जियां कंडाघाट, कुमारसेन, ठियोग, फागू, करसोग, जुन्गा, कोटी समेत शिमला के साथ लगते सिरमौर के क्षेत्रों से आ रही है। आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने कहा कि अब सब्जियों का सीजन पीक पर है। भारी मात्रा में सब्जियां आ रही हैं, आपूर्ति बढ़ने के बाद दाम 10 से 15 रुपये कम हुए हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed