फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   VC Farka give joining as cheif secretary of hp govt.

नए मुख्य सचिव फारका ने कही दिल की बात, पढ़िए ये खास इंटरव्यू

Thu, 02 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
VC Farka give joining as cheif secretary of hp govt.
मुख्य सचिव वीसी फारका - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के नए मुख्य सचिव वीसी फारका ने अपनी नियुक्ति के बाद बुधवार को पदभार ग्रहण किया। सचिवालय में उन्हें बधाई देने वालों का खूब तांता लगा रहा। कर्मचारियों, अधिकारियों और नेताओं समेत कई लोग गुलदस्ते, मिठाइयां, शॉलें, टोपियां लेकर उनके दफ्तर पहुंचते रहे।

विज्ञापन


वीसी फारका मुख्यमंत्री के खास करीबियों में गिने जाते हैं। वे किन्नौर जिले से हैं। इससे पहले वे मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद फारका ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत की। पेश हैं कुछ अंश :
विज्ञापन


सवाल:  मुख्य सचिव बनने के बाद आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या है?
जवाब: यह मेरे लिए बहुत अच्छा दिन है। मैं इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी दी। मैं इस दायित्व पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सवालों का नए सीएस ने दिया ये जवाब

VC Farka give joining as cheif secretary of hp govt.
प्रदेश के तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकर ही वर्क आउट करूंगा कि क्या किया जाना है। - फोटो : अमर उजाला

सबसे पहले आप किस पर फोकस करेंगे?
गवर्नेंस और एडमिनिस्ट्रेशन के हर पहलू पर काम करना जरूरी है। टॉप प्रॉयोरिटी जरूरी नहीं। मेरे हिसाब से हर क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। अगर आधारभूत ढांचा विकास पर काम किया जा रहा है तो नियमित प्रशासन पर भी काम करने की जरूरत है। उतना ही ध्यान कर्मचारियों और सेवा मामलों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। प्रदेश के तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकर ही वर्क आउट करूंगा कि क्या किया जाना है।
 
शासन में फाइलें महीनों अटकी रहती हैं। इस लालफीते शाही पर कैसे अंकुश लगाएंगे?

कोई भी काम तय प्रक्रिया से नियमानुसार ही होने चाहिए। मैं इसी पर यकीन करता हूं। फाइलें बेवजह नहीं रुकनी चाहिए इससे विकास की गति रुक जाती है।

जनजातीय इलाकों के लिए बनाएंगे खास प्लान

VC Farka give joining as cheif secretary of hp govt.
फारका बोले मैं बौद्ध धर्मानुयायी हूं। हर आदमी के लिए दयालु और भला रहना ही बौद्ध धर्म का संदेश है।

जनजातीय क्षेत्र से संबंधित होने के नाते क्या आप इन इलाकों में विकास कार्यों से संतुष्ट हैं। इन क्षेत्रों में क्या करेंगे?
जनजातीय क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी पूरी तरह से नहीं हो पाई है। मैंने इन सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कें बनाने के मामले भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के समक्ष भी उठाए हैं। इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है। हिमाचल के लिए हवाई सेवाओं का मामला भी वे भारत सरकार से उठाते आए हैं। मामला सर्वोच्च न्यायालय में भी जा चुका है।   

अधिकारियों का एक वर्ग आपको मुख्य सचिव बनाने के पक्ष में नहीं रहा है। कहा जा रहा है कि आपको इन्हें सुपरसीड कर मुख्य सचिव बनाया गया।
इस बारे में अब कोई भी टिप्पणी करना ठीक नहीं।

क्या प्रदेश में अफसरशाही की कार्यशैली में किसी बदलाव की जरूरत महसूस करते हैं?
इस बारे में भी कुछ कहना नहीं चाहूंगा। विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की जाती रहेगी।

आम पब्लिक के लिए अपका क्या संदेश है?
मैं बौद्ध धर्मानुयायी हूं। हर आदमी के लिए दयालु और भला रहना ही बौद्ध धर्म का संदेश है। मैं भी इसी रास्ते पर चलने के लिए प्रयासरत रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed