फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   VAT rate increase: Impact of hike in diesel prices in Himachal, truck fare increased by 90 paise per kilometer

Himachal: हिमाचल में डीजल के दाम बढ़ने का असर, प्रतिकिलोमीटर 90 पैसे बढ़ा ट्रक भाड़ा

Tue, 10 Jan 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Jan 2023 05:00 AM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ (बीबीएन) से दिल्ली का ट्रक भाड़ा मंगलवार से 293 रुपये बढ़ गया है। बीबीएन से दिल्ली एयरपोर्ट तक पहले 11 टन माल पर 20,927 रुपये लगते थे। अब 21,220 रुपये लगेंगे।

विज्ञापन
VAT rate increase: Impact of hike in diesel prices in Himachal, truck fare increased by 90 paise per kilometer
ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में डीजल पर प्रति लीटर 3.2 रुपये वैट बढ़ाने का असर उद्योगों पर भी पड़ा है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ (बीबीएन) से दिल्ली का ट्रक भाड़ा मंगलवार से 293 रुपये बढ़ गया है। बीबीएन से दिल्ली एयरपोर्ट तक पहले 11 टन माल पर 20,927 रुपये लगते थे। अब 21,220 रुपये लगेंगे। दिल्ली के अलावा बीबीएन से मुंबई, कोलकाता, जयपुर जैसे शहरों के लिए रोजाना 500 ट्रकों में सामान भेजा जाता है। मुंबई जाने वाला 11 टन माल अब 72,748 रुपये में पहुंचेगा। पहले यही माल 71,232 में पहुंचता था। कोलकाता के लिए नए रेट 75,308, जयपुर के लिए 26,229 और शिमला के लिए 11,391 रुपये हो गए हैं।

विज्ञापन


प्रति किलोमीटर 90 पैसे भाड़ा बढ़ने से सामान भी अब महंगा मिलेगा। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।  ट्रक यूनियन के कोषाध्यक्ष वीर सिंह चंदेल ने बताया कि नए रेट मंगलवार सुबह से लागू हो जाएंगे। यूनियन का बीबीएनआईए के साथ एमओयू साइन हुआ है। इसके तहत अगर प्रति लीटर डीजल एक रुपये बढ़ता है तो छह टायर वाले ट्रक पर भाड़ा 35 पैसे, 10 टायर वाले पर भाड़ा 50 पैसे और मल्टी एक्सल ट्रक के भाड़े में एक रुपये पांच पैसे की बढ़ोतरी होगी। अगर डीजल का दाम एक रुपये कम होता है तो इसी हिसाब से भाड़ा अपने आप कम हो जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed