{"_id":"6afd33f12abee5f1a50631a2","slug":"shimla-truck-overturns-in-the-middle-of-the-road-at-kanlog-traffic-on-the-bypass-comes-to-a-standstill-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: कनलोग में सड़क के बीच पलटा ट्राला, बाईपास पर ठप रहा यातायात, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: कनलोग में सड़क के बीच पलटा ट्राला, बाईपास पर ठप रहा यातायात, देखें वीडियो
Wed, 18 Nov 2026 10:43 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:43 AM IST
सार
कनलोग के पास बुधवार को एक ट्राला ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के कारण मार्ग पर दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन
कनलोग में सड़क के बीच पलटा ट्राला।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
शिमला बाईपास रोड पर कनलोग के पास बुधवार को एक ट्राला ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के कारण मार्ग पर दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर ट्राला पलटने से वाहनों की आवाजाही रुक गई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्राले को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात बहाल हो सकता। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से फिलहाल इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
बालूगंज में दो बसों की टक्कर
वहीं बालूगंज में दो बसों की टक्कर हो गई। हालांकि किसी यात्री को कोई चोटें नहीं आई हैं। पास देते समय निजी व सरकारी बस की टक्कर हो गई। इससे काफी देर तक ट्रैफिक जाम हो गया। यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
