फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   various issue raised in himachal winter assembly session 2018

हिमाचल में इतने हजार उद्योग हुए बंद, गुड़िया और होशियार सिंह हेल्पलाइनों में आईं 2237 शिकायतें

Wed, 12 Dec 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला) Updated Wed, 12 Dec 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
various issue raised in himachal winter assembly session 2018

 प्रदेश में 48,455 उद्योग पंजीकृत हैं जबकि इनमें से 8,914 बंद हो गए हैं। देहरा के विधायक होशियार सिंह के प्रश्न के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि बिलासपुर जिला में 2843 में से 143 उद्योग बंद हैं। जिला चंबा में 2028 में से 312, हमीरपुर में 3275 में से 1476, कांगड़ा में

विज्ञापन


10173 में से 4192, किन्नौर में 765 में से 50, कुल्लू में 3313 में से 4, लाहौल-स्पीति में 592 में से 7, मंडी में 4810 में से 862, शिमला में 4514 में से 995, सोलन में 7729 में से 502, सिरमौर में 4128 में से 318 जबकि ऊना में 4281 में से 61 उद्योग बंद पड़े हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 25 हजार बच्चों का नर्सरी में प्रवेश हुआ है। हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर के प्रश्न के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश भर में प्रथम चरण में 3391 सरकारी स्कूलों में नर्सरी कक्षाएं शुरू की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़िया और होशियार सिंह हेल्पलाइनों में आईं 2,237 शिकायतें 

various issue raised in himachal winter assembly session 2018

7371 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में इन कक्षाओं को शुरू नहीं किया गया है।  प्रदेश में गुड़िया और होशियार सिंह हेल्पलाइनों में 2,237 शिकायतें आई हैं। इनमें 21 शिकायतें लंबित हैं जबकि शेष पर कार्रवाई हो गई है।

किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी के प्रश्न के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में शुरू की गई गुड़िया हेल्पलाइन पर 15 नवंबर 2018 तक 1134 शिकायतें मिली हैं। 1,129 शिकायतें निपटाई जा चुकी हैं, जबकि पांच शिकायतें विचाराधीन हैं।

कुल शिकायतों में से 72 शिकायतों पर एफआईआर और 59 शिकायतों पर कलंदरे दर्ज हुए हैं। होशियार हेल्पलाइन पर 1103 शिकायतें दर्ज हुई हैं। 1087 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। 15 नवंबर 2018 तक 16 शिकायतें विचाराधीन थीं। इनमें से 11 शिकायतों पर एफआईआर दर्ज की गई है। 

अस्पतालों में सिविल सप्लाई की दुकानों की होगी समीक्षा

various issue raised in himachal winter assembly session 2018

 प्रदेश भर के अस्पतालों में चल रहीं सिविल सप्लाई की दुकानों की समीक्षा होगी ताकि अस्पताल प्रशासन को उन दुकानों का किराया मिल सके। अस्पताल के आसपास प्राइवेट दवाइयों की दुकानें भी हैं। इससे सिविल सप्लाई की दुकानों की आय में प्रभाव पड़ रहा है।

देहरा के विधायक होशियार सिंह के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा है कि प्रदेश में विभिन्न अस्पतालों में सिविल सप्लाई की 36 दुकानें हैं। इसमें वर्तमान में 35 दुकानें चल रही हैं।  लेकिन अस्पताल प्रशासन को इन दुकानों से किराया नहीं आ रहा है।

होशियार सिंह ने टांडा में दवाई की दुकान में लंबी लाइनें लगने की बात भी कही। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनके ध्यान में ऐसा मामला नहीं है। यदि फिर भी टांडा में दवाई की दुकान में लंबी लाइन लग रही है, तो वहां पर दूसरा काउंटर स्थापित करने के लिए सरकार विचार करेगी। 

बीबीएमबी को लाडा के तहत काम करवाने को नहीं कर सकते बाध्य 

various issue raised in himachal winter assembly session 2018

 हिमाचल सरकार पुराना हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग रांगले-रोघी, पांगी-रारंग, लिप्पा-श्यासो खड्ड के जीप योग्य मार्ग को अंतरवर्ती नहीं करेगी। शीत सत्र में किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी के प्रश्न के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि इस रोड को सरकार अंतरवर्ती मार्ग नहीं बनाएगी। 

बीबीएमबी से लाडा (लोकल एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी) के तहत कोई भी कार्य करवाने का प्रावधान नहीं है। प्रदेश में लाडा साल 2006 में लागू हुआ है, जबकि बीबीएमबी इससे पहले की परियोजना है।

इसलिए लाडा के तहत बीबीएमबी को काम करवाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। नाचन के विधायक विनोद कुमार के प्रश्न के जवाब में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि विभिन्न परियोजनाओं के लिए लाडा के तहत धनराशि खर्च करने के लिए सीमा निर्धारित की गई है। 

सीएम स्वावलंबन योजना से छह माह में 70 को मिला रोजगार

various issue raised in himachal winter assembly session 2018

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से छह माह में 70 युवाओं को रोजगार मिला है। सरकार ने योजना की घोषणा के बाद 26 मई 2018 को इसकी अधिसूचना जारी की थी। योजना के लिए 2018-19 के लिए एकमुश्त 80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 

नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रश्न के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि सरकार ने युवाओं में उद्यमिता विकास व स्वरोजगार सृजन के लिए योजना चलाई है।

किन्नौर में सर्वाधिक 18 युवाओं को रोजगार मिला है जबकि ऊना में 14, मंडी में 10, सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर में छह-छह, कुल्लू चार, सोलन तीन, बिलासपुर दो और लाहौल-स्पीति में एक युवक को रोजगार मिला है।  प्रदेश में कुल 227 स्टोन क्रशर चल रहे हैं।

विधायक कर्नल इंद्र सिंह के प्रश्न के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री ने बताया कि शिमला में 25, सोलन में 30, चंबा में छह, लाहौल-स्पीति में दो, कुल्लू में 13, ऊना में 35, बिलासपुर में पांच, हमीरपुर में 18, मंडी में 16, सिरमौर में 21, किन्नौर में एक, कांगड़ा में 18 और नूरपुर में 37 स्टोन क्रशर चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed