फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vanshil will get the award on 26th January

Shimla News: वंशिल को 26 जनवरी को मिलेगा पुरस्कार

Fri, 17 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vanshil will get the award on 26th January
शिमला। राजधानी के दयानंद पब्लिक स्कूल के कक्षा पांचवीं के छात्र वंशिल चौहान ने वीरगाथा प्रोजेक्ट 4.0 में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर देशभर में नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले करीब 1.70 लाख छात्रों के बीच से चयनित वंशिल ने राष्ट्रीय स्तर पर सुपर-100 में भी जगह बनाई है। इस उपलब्धि के लिए वंशिल को रक्षा एवं शिक्षा मंत्रालय 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में सम्मानित करेगा। राज्य स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया में 40 छात्रों को राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। इनमें हिमाचल के छह छात्रों ने सुपर-100 में स्थान प्राप्त किया जिनमें वंशिल चौहान भी शामिल हैं। प्रधानाचार्या अनुपम ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर छात्र और उनके अभिभावकों को बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article