{"_id":"ec483152094586bfc5d6290cfac0c391","slug":"valentines-week-craze-on-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन वीक का खुमार, फूलों से सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन वीक का खुमार, फूलों से सजे बाजार
ललित कश्यप/अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं पर वेलेंटाइन वीक का क्रेज चढ़ गया है। रोज डे पर युवाओं ने एक दूसरे को फूल भेंटकर दोस्ती और प्यार का इजहार किया। इजहार-ए-इश्क के लिए सोलन के बाजार भी फूलों और गिफ्ट आइटम से सज गए हैं।
विज्ञापन
शहर के युवा 14 फरवरी तक वेलेंटाइन वीक के रंग में रंगे रहेंगे। गिफ्ट शॉप तथा आर्चिज कार्ड तथा फूलों के बुक्के सजाए गए हैं। इस दिन को प्यार के इजहार के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
दीपक आर्चिज गैलरी के मालिक दीपक ने बताया कि फ्रेंडशिप तथा रोज डे के लिए कार्ड तथा अन्य गिफ्टों को पहले ही मंगवा लिया है। युवा जमकर गिफ्ट खरीद रहे हैं। फ्रेंडशिप बैंड, टैडी बीयर, फ्लावर बास्केट, ग्रीटिंग कार्ड, वेलेंटाइन पैक, फोटो फ्रेम तथा अन्य उपहार उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
14 फरवरी तक करेंगे प्यार का इजहार
युवा पीढ़ी सात से 14 फरवरी तक वेलेंटाइन वीक मनाती है। सात फरवरी को रोज डे, आठ को प्रपोज डे, नौ को चॉकलेट डे, 10 को टैडी डे, 11 को प्रोमिस डे, 12 किस डे, 13 को हग डे तथा 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे होगा।