फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vaccination strat from tomorrow

मशोबरा ब्लाक के 26 स्कूलों में कल शुरू होगा टीकाकरण

Sat, 01 Jan 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Vaccination strat from tomorrow
स्कूलों के 2905 बच्चों को लगेंगी वैक्सीन
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ से शाम चार बजे तक चलेगा टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 18 साल तक के किशोरों के टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार (3 जनवरी) को मशोबरा ब्लॉक के तहत 26 सरकारी तथा निजी स्कूलों के 2905 बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राकेश प्रताप ने इसकी पुष्टि की है। डॉक्टर ने बताया कि सभी स्कूलों में सुबह साढ़े नौ से शाम चार बजे तक सेशन लगेगा। छोटे स्कूलों में दो सत्राें में टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी किशोरों को कोविन ऐप पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। एक मोबाइल नंबर पर चार बच्चों की रजिस्ट्रेशन की जा सकती है। वैक्सीनेशन के दौरान स्कूल आए किशोरों को अपने साथ आधारकार्ड और स्कूल आईडी लाना होगा। इसके अलावा परिवार के किसी एक सदस्य की यहां पर मौजूदगी जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस बाबत सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

इन स्कूलों में लगेंगे कोरोना टीके
गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जीएसएसएस) मशोबरा में 130, आईटीआई मशोबरा 10, निजी स्कूल बल्दैयां 11 और जीएसएसएस बल्देयां 180, टिक्कर स्कूल 30, जीएसएसएस गुम्मा 77, निजी स्कूल गुम्मा 38, जीएसएसएस भराड़ियां 63, जीएसएसएस मुंडाघाट 71 बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। जीएसएसएस कोटी 177, जीएसएसएस कुफरी 85, जीएसएसएस मैहली 57, ऊमा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल 16, हिलग्रोवर पब्लिक स्कूल मल्याणा 30, जीएसएसएस घणाहट्टी 204, जीएसएसएस शकराह 52, जीएसएसएस विकासनगर 67, एसवीएम विकासनगर 38, डीएवी न्यू शिमला 900, संजय गांधी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला 10, जीएसएसएस दाड़गी 107, जीएसएसएस जुब्बड़हट्टी 202, माउंट शिवालिक स्कूल 96, जीएसएसएस धामी 199, राजा दलीप सिंह प्राइवेट स्कूल 4, एसवीएम धामी में 51 बच्चों को कोरोना के टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed